लाइव न्यूज़ :

देश के लिए लड़ते दिखेंगे अजय देवगन, इस फिल्म में निभाएंगे एयरफोर्स लीडर विजय कर्णिक का किरदार

By मेघना वर्मा | Updated: March 19, 2019 13:44 IST

अजय देवगन की तो वो दे दे प्यार दे, तानाजी-द अनसंग हीरोज और राजमौली की अगली फिल्म आरआरआर में आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे। 

Open in App

अजय देवगन एक ऐसे एक्टर हैं जो खुद को किसी भी किरदार में ढाल लेते हैं। कॉमेडी हो या एक्शन, रोमांस हो या क्राइम। अजय देवगन ने बॉलीवुड में लगभग हर जॉनर की फिल्में की हुई हैं। अब खबर है कि पहली बार अजय देवगन स्‍क्‍वैड्रन लीडर विजय कर्णिक के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया के प्रड्यूसर ने खुद इस बात पर मुहर लगाई है।

इस फिल्म पर बात करते हुए प्रड्यूसर भूषण कुमार ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि हमारे देश की इस गौरव गाथा को सभी के सामने लाना जरूरी है। लोगों को हमारे इस साहसी सैनिक के बारे में पता होना चाहिए। स्‍क्‍वैड्रन लीडर विजय कर्निक जिन्होंने 1971 में भारत-पाकिस्तान के खिलाफ हुए युद्ध में देश को बचाने और जिताने के में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। मुझे और टीम को लगता है कि इस किरदार को अजय देवगन से बेहतर और कोई नहीं कर सकता। पहले भी हम दे दे प्यार दे और तानाजी में साथ काम कर चुके हैं।'

1971 युद्ध में दिखाई थी अपनी वीरता

 

अजय देवगन अपनी अगली बायोपिक में जिस वीर और साहसी स्क्वाड्रन का किरदार निभाने वाले हैं उन्होंने भारत पाकिस्तान के युद्ध में देश को बचाने के लिए अपना जी-जान लगा दिया। 1971 में हुए इस युद्ध में लीडर विजय कर्णिक भुज एयरपोर्ट के चार्ज थे। एक लोकल महिला की मदद से उन्होंने दुश्मन के छक्के छुड़ा दिये थे। जिन्होंने गुजरात बॉर्डर पर इंड्या को घेर कर रखा था। 

टी-सीरिज की ओर से बनने वाली इस फिल्म को अभिषेक दूधाईया डायरेक्ट करेंगे। वहीं गिन्नी खानुजा, वजीर सिंह, भूषण कुमार, कृष्णा कुमार और अभिषेक इस फिल्म को प्रड्यूस कर रहे हैं। बात करें अजय देवगन की तो वो दे दे प्यार दे, तानाजी-द अनसंग हीरोज और राजमौली की अगली फिल्म आरआरआर में आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे। 

टॅग्स :अजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस