लाइव न्यूज़ :

स्टार भी हों और फेमस भी ऐसा जरूरी नहीं, अजय देवगन बोलो सिस्टम कभी नहीं होगा खत्म

By भाषा | Updated: January 21, 2019 13:20 IST

करीब 28 सालों से बॉलीवुड में कार्यरत अजय नौ साल के अंतराल के बाद अपनी पत्नी काजोल के साथ ‘तानाजी: द अनसंग वारियर’ में नजर आने जा रहे हैं।

Open in App

ऐसे समय में जब बॉलीवुड सुपरस्टारों की पुरानी ब्रिगेड दर्शकों का मनोरंजन करने में विफल हो रही है, तब अजय देवगन का मानना है कि स्टार सिस्टम कभी नहीं खत्म होगा। उधर उनकी पत्नी एवं बॉलीवुड की बहुचर्चित अदाकारा काजोल का मानना है कि प्रसिद्ध होना आसान हो गया है लेकिन स्टार होना आज भी कोई आसान काम नहीं है।

अजय देवगन का कहना है, ‘‘मैं नहीं समझता कि स्टार सिस्टम कभी खत्म होगा। दर्शक बहुत सोच विचार कर चुनने के बाद फिल्म देखते हैं और वे तभी उत्पाद (फिल्म) के लिए जायेंगे जब वह अच्छी हो। और इस बात का हमें बड़ा ध्यान रखना होता है। ’’ 

उन्होंने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘पहले, हम हर तरह की फिल्में करते हैं और हम जो भी फिल्म करना चाहते थे, करते थे और वे फिल्में चल जाती थीं। लेकिन आज के समय में ऐसा नहीं हो रहा है।आज के समय में खासकर हमारी पीढ़ी के बाद के कलाकारों बहुत सावधानी बरतनी होती है और वे बरतते भी हैं। यह सबकुछ प्रोडक्ट है।’’ 

करीब 28 सालों से बॉलीवुड में कार्यरत अजय नौ साल के अंतराल के बाद अपनी पत्नी काजोल के साथ ‘तानाजी: द अनसंग वारियर’ में नजर आने जा रहे हैं।

करीब 25 साल से भी अधिक समय से बॉलीवुड में सक्रिय काजोल ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘स्टार शब्द और प्रसिद्धि को साथ नहीं रखा जा सकता है। बहुत ऐसे लोग हैं जो आज प्रसिद्ध हैं लेकिन स्टार बहुत ही कम हैं। अतएव आज पर्याय नहीं रह गये हैं जो पहले हुआ करते थे।’’ 

टॅग्स :काजोलअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक साड़ी में काजोल ने कराया फोटोशूट, 51 की उम्र में बिखेरा ग्लैमरस का जादू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?