कोविड-19 से ठीक होने के बाद दोबारा अस्पताल पहुंचीं ऐश्वर्या रजनीकांत, जानिए किस वजह से खराब हुई तबीयत

By मनाली रस्तोगी | Published: March 7, 2022 03:05 PM2022-03-07T15:05:00+5:302022-03-07T15:05:30+5:30

फिल्ममेकर ऐश्वर्या रजनीकांत कोविड-19 से ठीक होने के बाद एक बार फिर अस्पताल पहुंचीं हैं। हालांकि, इस बार ऐश्वर्या बुखार और चक्कर की शिकायत के बाद एक बार फिर अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी।

Aishwaryaa Rajinikanth hospitalised after she complains of fever and vertigo | कोविड-19 से ठीक होने के बाद दोबारा अस्पताल पहुंचीं ऐश्वर्या रजनीकांत, जानिए किस वजह से खराब हुई तबीयत

कोविड-19 से ठीक होने के बाद दोबारा अस्पताल पहुंचीं ऐश्वर्या रजनीकांत, जानिए किस वजह से खराब हुई तबीयत

Highlightsऐश्वर्या रजनीकांत कोविड-19 से ठीक होने के बाद एक बार फिर अस्पताल पहुंचीं हैं। इस बार ऐश्वर्या बुखार और चक्कर की शिकायत के बाद एक बार फिर अस्पताल में भर्ती हुई हैं।उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी।

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी और फिल्ममेकर ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwaryaa Rajinikanth) नए गाने 'मुसाफिर' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि, इस सप्ताह ऐश्वर्या बुखार और चक्कर की शिकायत के बाद एक बार फिर अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी। बता दें कि ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

इस पोस्ट को शेयर करते हुए ऐश्वर्या रजनीकांत ने कैप्शन में लिखा, "कोविड से पहले और कोविड के बाद का जीवन...फिर से अस्पताल में। बुखार, चक्कर और ना जाने क्या-क्या हो रहा है! लेकिन जब आप सबसे खूबसूरत प्रेरक प्रेरक गतिशील डॉक्टरों में से एक से मिलते हैं और आपके साथ समय बिताते हैं...यह बुरा डॉक्टर नहीं लगता है। मेरे लिए महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आपसे मिलना एक खूबसूरत शुरुआत है! ये गर्व की बात है।" वहीं, ऐश्वर्या को अस्पताल में देखकर फैंस के साथ कई सेलेब्स उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

बता दें कि ऐश्वर्या रजनीकांत हाल-फिलहाल में कोविड-19 से इन्फेक्टेड हो गई थीं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी थी। बताते चलें, ऐश्वर्या रजनीकांत हाल ही में साउथ स्टार धनुष (Dhanush) से अलग हुई हैं। दोनों ने शादी के 18 सालों बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। वहीं, तलाक के बारे में ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को बताया था। ऐश्वया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 

Web Title: Aishwaryaa Rajinikanth hospitalised after she complains of fever and vertigo

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे