लाइव न्यूज़ :

कम हुआ ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या का बुखार, हो रहा हालत में सुधार

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 18, 2020 13:34 IST

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और उनकी बेटी आराध्या की हालत स्थिर बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि दोनों का बुखार कम हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देस्थिर है ऐश्वर्या और आराध्या की हालतअमिताभ सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को अपनी तबीयत की जानकारी देते रहते हैं

अमिताभ बच्चन और अभिषेक के बाद शुक्रवार को ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और उनकी बेटी आराध्या को भी नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में ऐश्वर्या को तेज बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। साथ ही उन्हें गले में हल्का दर्द भी महसूस हो रहा था, जिसके बाद उनके निजी डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। वहीं, आराध्या की बात करें तो उन्हें रात में हल्का बुखार था। 

स्थिर बताई जा रही दोनों की हालत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब दोनों मां-बेटी की हालत स्थिर बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि दोनों का बुखार कम हुआ है। जानकारी के अनुसार, जहां ऐश्वर्या का बुखार कम हुआ है तो वहीं आराध्या का बुखार उतर गया है। वहीं, दवाइयां लेने से ऐश्वर्या राय की बढ़ी सर्दी और खांसी भी अब काफी हद तक कम हो गई है। 

नानावटी अस्पताल में भर्ती बच्चन परिवार के चारों सदस्य

बताया जा रहा है कि बच्चन परिवार के चारों सदस्यों को अस्पताल की एक ही इमारत में रखा गया है। हालांकि, अमिताभ और अभिषेक को एक वॉर्ड में आइसोलेशन में रखा गया है तो वहीं ऐश्वर्या और आराध्या को उसी इमारत के दूसरे विंग में आइसोलेशन में रखा गया है। बता दें, ऐश्वर्या (46) और आराध्या (आठ) रविवार (12 जुलाई) को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। 

सोशल मीडिया पर जानकारी देते रहते हैं बिग बी

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

उससे एक दिन पहले यानी 11 जुलाई को ही अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित पाए गए थे। संक्रमण का पता चलने के बाद से ही अमिताभ सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को अपनी तबीयत की जानकारी देते रहते हैं। 

टॅग्स :ऐश्वर्या राय बच्चनअमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?