लाइव न्यूज़ :

मॉब लिंचिंग पर पीएम मोदी को खत लिखने के बाद अपर्णा सेन ने कहा- लोगों को जय श्री राम कहने पर मजबूर किया जा रहा है?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 24, 2019 16:25 IST

अपर्णा सेन ने कहा है कि हम अपने देश के इस हाल को लेकर काफी घबराएं हुए हैं। पूरे देश में लिंचिंग हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर एक बार फिर से बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर कई बुद्धजीवी एक साथ आ गए हैं। देशभर धर्म और जाति के नाम बढ़ रही हिंसा की घटनाओं के बीच देशभर की 49 हस्तियों ने पीएम मोदी के नाम चिट्ठी लिखी है।

देश में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर एक बार फिर से बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर कई बुद्धजीवी एक साथ आ गए हैं। दरअसल देशभर धर्म और जाति के नाम बढ़ रही हिंसा की घटनाओं के बीच देशभर की 49 हस्तियों ने पीएम मोदी के नाम चिट्ठी लिखी है।

इस पर अपर्णा सेन ने कहा है कि हम अपने देश के इस हाल को लेकर काफी घबराएं हुए हैं। पूरे देश में लिंचिंग हो रही है। क्यों अलग-अलग धर्मों के लोगों को जय श्री राम कहने पर मजबूर किया जा रहा है?

 उन्होंने कहा है कि अल्पसंख्यकों और दलितों के प्रति अपराध में बढ़त देखी गई है। किसी को भी किसी को देशद्रोही कहने का अधिकार नहीं है। हम अपनी आवाज उठा रहे हैं क्योंकि देश का सेक्युलर ढांचा टूट रहा है।

किस किस ने लिखा लेटर

अदूर गोपालकृष्णन, मणि रत्नम, अनुराग कश्यप, बिनायक सेन, सौमित्र चटर्जी, अपर्ण सेन, कोंकणा सेन शर्मा, रेवती, श्याम बेनेगल, शुभा मुद्गल, अनुपम रॉय जैसी 49 हस्तियों के हस्ताक्षर से जारी की गई चिट्ठी में एंटी नेशनल और अर्बन नक्सल का टैग लगाने पर भी चिंता जताई गई है। साथ ही कहा गया है कि देश में एक ऐसा माहौल होना चाहिए जहां असहमति को कुचला नहीं जाना चाहिए। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?