दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बाद बॉलीवुड में धाक जमाने वाले दूसरे बिहारी थे सुशांत सिंह राजपूत

By प्रिया कुमारी | Published: June 14, 2020 06:46 PM2020-06-14T18:46:31+5:302020-06-14T18:59:19+5:30

सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद बॉलीवुड एक बार शोक में डूब गया है। बिहार के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत दूसरे बिहारी एक्टर थे जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी धाक जमाई थी।

after Shatrughan Sinha Sushant Singh Rajput had entered Bollywood from Bihar | दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बाद बॉलीवुड में धाक जमाने वाले दूसरे बिहारी थे सुशांत सिंह राजपूत

बिहार के शत्रुध्न सिन्हा के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में जमाई थी धाक (photo-instagrm)

Highlightsबॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पूरा बॉलीवुड सदमें हैं।बिहार के सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में अपनी धाक जमाई थी।

बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पूरा बॉलीवुड सदमें हैं। सुशांत सिंह ने मुंबई के घर पर आत्महत्या कर ली जिसके बाद पुलिस जांच में जुट चुकी हैं। सुशांत सिंह बिहार के थे हालांकि बिहार के ऐसे कई सितारें है जो अलग-अलग क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं। बिहार की  प्रतिभा किसी से छुपी नहीं है। अगर बॉलीवुड में बात की जाए बिहार के शत्रुध्न सिन्हा के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में धाक जमाई थी। सुशांत सिंह एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने बॉलीवुड में नाम कमाया था। 

सुशांत बिहार के पटना जिले के रहने वाले थे। उनका जन्म पटना में ही हुआ था। अपनी फिल्म ही नहीं सबकी नजर में खुद को साबित करने के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने काफी मेहनत की थी। उनका ये सफर आसान नहीं था। घरवालों के खिलाफ जाकर उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर चुना था और एक मुकाम हासिल किया था। टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह ने अपनी मेहनत से मुकाम हासिल किया। लेकिन जब उनके पास नाम पैसा सबकुछ आ गया तो उन्होंने दुनिया को ही अलविदा कह दिया।

सीरियल के दौरान ही उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी फिल्म एमएस धोनी ने किस्मत बदल दी। फिल्म को काफी पंसद किया गया। साथ ही सुशांत को भी इस फिल्म के बाद पहचान मिली थी। फिल्मों के साथ उन्होंने वेब सीरीज में भी अपना हाथ आजमाया था। जिसमें उन्हें सफलता मिली। आज हमारे बीच सुशांत सिंह राजपूत नहीं है लेकिन उनके किए गए कामों को कोई नहीं भूल सकता। 

Web Title: after Shatrughan Sinha Sushant Singh Rajput had entered Bollywood from Bihar

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे