लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती के बाद सामने आया जिया खान और महेश भट्ट का पुराना वीडियो, असहज नजर आईं दिवंगत एक्ट्रेस

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 22, 2020 14:58 IST

जिया खान और महेश भट्ट का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जिया महेश के साथ काफी असहज नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजिया खान 3 जून 2013 को मृत पाई गई थीं।उनकी मृत्यु के बाद कई तरह की बातें सामने आईं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच अब सीबीआई कर रही है। ऐसे में सीबीआई की एक टीम मुंबई पहुंची चुकी है। अब फैंस और परिवार को लग रहा है कि हो सकता है मामले का सच सबके सामने आए। वहीं, सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। यही नहीं, हाल ही में रिया और महेश भट्ट की व्हाट्सअप चैट भी वायरल हो गई है। 

बताया जा रहा है कि रिया और महेश की जो चैट सोशल मीडिया पर लीक हुई है वह 8 जून के बाद की है। यही नहीं, अब सोशल मीडिया पर जिया खान और महेश भट्ट का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महेश जिया का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि इससे जिया बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। वो वीडियो में असहज नजर आ रही हैं। मगर वीडियो में आवाज साफ ना आने के कारण कुछ खास समझ नहीं आ रहा है।

बता दें, जिया खान 3 जून 2013 को मृत पाई गई थीं। उनकी मृत्यु के बाद कई तरह की बातें सामने आईं। कई लोगों ने इसे आत्महत्या बताया, जबकि कुछ का कहना था कि ये एक प्लान मर्डर है। कुछ ऐसी ही स्थिति सुशांत सिंह राजपूत के मामले में भी है। 34 वर्षीय सुशांत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए थे, जिसके बाद मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मगर अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है।

टॅग्स :जिया खानसुशांत सिंह राजपूतमहेश भट्टरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Poori Kahani: हिरण्या-अर्हान की जोड़ी और डेब्यू डायरेक्टर सुहृता दास के साथ ‘तू मेरी पूरी कहानी’, महेश भट्ट का नया दांव

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल