लाइव न्यूज़ :

'पुष्पा' की कामयाबी के बाद ‘मिशन मजनूं’ से रश्मिका मंदाना की बढ़ी उम्मीदें, कहा- यह फिल्म एक प्रयोग है

By अनिल शर्मा | Updated: January 12, 2022 12:47 IST

रश्मिका मंदाना पुष्पा की कामयाबी से गदगद हैं। आनेवाली फिल्मों के प्रति उनकी उम्मीदें और बढ़ गई हैं। वह 'मिशन मजनूं' और 'गुडबाय'’ में नजर आनेवाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरश्मिका मंदाना ने 2016 में कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।5 सालों के करियर में मंदाना ने कई हिट फिल्में दी हैं‘मिशन मजनूं’ 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी है

 मुंबईः अभिनेत्री रश्मिका मंदाना तेलुगु भाषा में हाल में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'पुष्पा : द राइज' को देश भर में दर्शकों से मिल रही अपार प्रशंसा से स्तब्ध हैं और उन्होंने उम्मीद जताई है कि लोग उनकी आगामी हिंदी फिल्मों 'मिशन मजनूं' और 'गुडबाय'’ को भी उतना ही पसंद करेंगे। फिल्म उद्योग में हाल में पांच वर्ष पूरे करने वाली अभिनेत्री ने 2016 में कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्हें तेलुगु फिल्मों 'गीत गोविंदम', 'देवदास', 'डियर कॉमरेड', 'सुल्तान' (तमिल) और 'यजमान' (कन्नड़) जैसी सफल फिल्मों में अभिनय किया।

रश्मिका मंदाना (25) बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने को लेकर प्रोत्साहित हैं, जहां वह सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत जासूसी थ्रिलर फिल्म 'मिशन मजनूं' और अमिताभ बच्चन के साथ 'गुडबॉय' में नजर आएंगी। मंदाना ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, '2021 के अंत में रिलीज हुई मेरी एक फिल्म ‘पुष्पा’ थी और मैं इस बात के लिए बहुत आभारी हूं कि हर साल मेरी एक फिल्म रिलीज होती है। कोविड-19 से पहले मेरी फिल्में हिट हुई थीं और इन बीते वर्षों में भी। मैं उम्मीद कर रही हूं कि 2022 में भी यह सिलसिला जारी रहे।'

अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मैं उम्मीद कर रही हूं कि जिन हिंदी फिल्मों ‘मिशन मजनूं’ और ‘गुडबाय’ से मैं जुड़ी हूं, वे भी अच्छा प्रदर्शन करें। मैं बहुत खुश हूं कि ये दोनों फिल्में बनीं। ‘पुष्पा’ के साथ, यह साल बेहतरी के साथ खत्म हुआ।” 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी, ‘मिशन मजनूं’ पाकिस्तान के बीचों-बीच भारत के सबसे साहसिक मिशन की कहानी है जिसने दोनों देशों के बीच के रिश्तों को हमेशा के लिए बदल दिया। वहीं, ‘क्वीन’ फिल्म के निर्देशक विकास बहल की ‘‘गुडबाय” बाप-बेटी की कहानी है। इसमें नीना गुप्ता और पावेल गुलाटी भी नजर आएंगे। दोनों फिल्में इसी साल रिलीज होनी हैं।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल