लाइव न्यूज़ :

‘पुष्पा’ की जबरदस्त सफलता के बाद अल्लू अर्जुन की ‘आला वैकुंठपुर्रामूलू’ भी हिंदी में होगी रिलीज, जानिए तारीख

By अनिल शर्मा | Updated: January 17, 2022 15:47 IST

‘आला वैकुंठपुर्रामूलू’ के निर्माता ने ट्वीट किया, ‘अल्लू अर्जुन एक बार फिर बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने आ रहे हैं। ‘आला वैकुंठपुर्रामूलू’ का हिंदी संस्करण 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।’

Open in App
ठळक मुद्देअल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर तेलुगु ‘आला वैकुंठपुर्रामूलू’ हिंदी में रिलीज होने जा रही हैनिर्माता ‘गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स’ ने ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा की हैफिल्म 26 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

मुंबई। दक्षिण भारतीय सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर तेलुगु फिल्म ‘आला वैकुंठपुर्रामूलू’ का हिंदी में डब किया गया संस्करण 26 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगा। निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की। 2020 में प्रदर्शित ‘आला वैकुंठपुर्रामूलू’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। निर्माता ‘गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स’ ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा : द राइज’ को मिली जबरदस्त सफलता को देखते हुए इसे भी हिंदी में रिलीज करने का फैसला किया है।

निर्माता ने ट्वीट किया, ‘अल्लू अर्जुन एक बार फिर बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने आ रहे हैं। ‘पुष्पा’ के बाद ‘आला वैकुंठपुर्रामूलू’ का हिंदी संस्करण 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।’ त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी ‘आला वैकुंठपुर्रामूलू’ बंटू नाम के एक ऐसे बच्चे की कहानी बयां करती है, जिसे उसका पिता छोड़ देता है।

 

बाद में बंटू को पता चलता है कि उसे जन्म के समय बदल दिया गया था और उसका असली पिता देश का जाना-माना उद्योगपति है। फिल्म में बंटू की भूमिका में अल्लू अर्जुन दिखाई देंगे। वहीं, पूजा हेगड़े, तब्बू, जयराम, सुशांत और निवेथा पेथुराज भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। 

टॅग्स :अल्लू अर्जुनसाउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच