लाइव न्यूज़ :

'मुझे तुमसे प्यार है'... आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद बहन सुहाना ने सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

By उस्मान | Updated: October 29, 2021 11:10 IST

सुहाना ने आर्यन के साथ तस्वीर साझा करते हुए सुहाना ने लिखा, 'मुझे तुमसे प्यार है।' इस पोस्ट पर उन्होंने ‘कमेंट’ के विकल्प को बंद कर दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बंबई उच्च न्यायालय से मिली जमानतसुहाना खान ने सोशल मीडिया पर पिता और भाई के साथ बचपन की तस्वीर साझा कीकई सेलेब्रिटी ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

क्रूज़ मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार, अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बंबई उच्च न्यायालय के जमानत देने के बाद उनकी बहन सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर पिता और भाई के साथ बचपन की तस्वीर साझा की। आर्यन के साथ तस्वीर साझा करते हुए सुहाना ने लिखा, 'मुझे तुमसे प्यार है।' इस पोस्ट पर उन्होंने ‘कमेंट’ के विकल्प को बंद कर दिया है। 

गौरतलब है कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन अक्टूबर को मुंबई के तट के पास, गोवा जा रहे एक क्रूज़ जहाज पर छापेमारी के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (23) और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने क्रूज़ जहाज से मादक पदार्थ जब्त करने का दावा किया है। इस मामले में आर्यन खान को बृहस्पतिवार को बंबई उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी। 

सुहाना खान के अलावा, फिल्मकार जोया अख्तर, अभिनेता संजय कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर ने भी आर्यन के समर्थन में पोस्ट किया। खान परिवार के करीबी माने जाने वाले फिल्मकार करण जौहर ने एक शाहरुख के एक साथ एक तस्वीर साझा की। 

अभिनेत्री रवीना टंडन ने ट्वीट किया ' अभिभावक होने के नाते, मैं समझ सकती हूं कि ये दिन कैसे गुजरे होंगे....भगवान उन्हें शक्ति दे। उम्मीद करती हूं कि यह दिवाली खुशियों से भरी होगी।' 

न्यायमूर्ति एन. डब्ल्यू. साम्बरे की एकल पीठ ने आर्यन और इसी मामले में सह-आरोपियों अरबाज मर्चेंट तथा मुनमुन धमेचा को भी जमानत दे दी। आर्यन को तीन अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) कानून के तहत, मादक पदार्थ रखने, उनका इस्तेमाल करने और तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

आर्यन, शहर की आर्थर रोड जेल में बंद है। उनकी कानूनी टीम के औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें शुक्रवार को रिहा किया जा सकता है। आर्यन को जमानत मिलने के बाद सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, आर माधवन, फिल्म निर्माता हंसल मेहता और राहुल ढोलकिया सहित कई फिल्मी हस्तियों ने शाहरुख के साथ एकजुटता दिखाते हुए ट्वीट किए। 

शाहरुख के आवास ‘मन्नत’ के बाहर भी उनके प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया था। कुछ लोगों ने वहां पटाखे भी जलाए और कुछ हाथ में तख्तियां लिए भी नजर आए, जिस पर लिखा था 'प्रिंस आर्यन, घर में आपका स्वागत है।' 

टॅग्स :शाहरुख़ खानआर्यन खानसुहाना खानकरण जौहररवीना टंडन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?