लाइव न्यूज़ :

आखिर क्यों सैफ अली खान और अमृता सिंह की टूटी थी शादी, जाने किस वजह से हुए थे दोनों अलग

By वैशाली कुमारी | Updated: November 9, 2021 22:38 IST

साल 1991 में दोनों ने शादी की। दोनों के बीच लगभग 12 साल का एज डिफरेंस था लेकिन फिर भी इन्होंने इस बात की परवाह किए बगैर अपनी मर्जी से शादी की। इस कपल के दो बच्चे भी हुए जिनके नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है। 

Open in App
ठळक मुद्देशादी के कुछ साल बाद ही सैफ और अमृता के रिश्ते में दरार आने लगी 13 साल पूरे होने के बाद उन्होंने तलाक ले लिया

बॉलीवुड में शादी होना और तलाक होना एक आम बात है। फिल्मी दुनिया में आए दिन रिश्ते बनते हैं और आए दिन टूटते हैं। कुछ कपल ऐसे होते हैं जो अपने रिलेशनशिप में बने रहते हैं और कुछ कपल ऐसे होते हैं जिन का रिश्ता बीच में ही टूट जाता है। कुछ ऐसा ही रिश्ता सैफ अली खान और अमृता सिंह का भी था। साल 1991 में दोनों ने शादी की। दोनों के बीच लगभग 12 साल का एज डिफरेंस था लेकिन फिर भी इन्होंने इस बात की परवाह किए बगैर अपनी मर्जी से शादी की। इस कपल के दो बच्चे भी हुए जिनके नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है। 

शादी के कुछ साल बाद ही सैफ और अमृता के रिश्ते में दरार आने लगी। 13 साल पूरे होने के बाद उन्होंने तलाक ले लिया। तलाक की खबरों के बाद यह कयास लगाया गया कि सैफ अली खान की रोजा केरेलोना से बढ़ती नजदीकियां इस रिश्ते के टूटने की वजह बनी है। एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने अपने तलाक पर खुलकर बात की थी और वह वजह भी बताई थी जिससे उनका तलाक हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सैफ ने बताया कि अमृता का व्यवहार उनके और उनके परिवार के प्रति बदल गया था। वह उनकी मां शर्मिला टैगोर बहन सोहा और सबा की बेइज्जती करती थी और उन्हें भला-बुरा कहती थी। 

इतना ही नहीं सैफ ने आगे बताया कि अमृता उनकी भी लगातार बेइज्जती करती रहती थी। उन्हें हर पल इस बात का एहसास दिलाती थी कि वह खराब पति और खराब पिता है। इन्हीं सब बातों से तंग आकर सैफ अली खान ने अमृता से तलाक ले लिया। आपको बता दें कि अमृता से तलाक के बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर से दूसरी शादी की थी। शादी से पहले वे दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। सैफ अली खान और करीना कपूर के दो बेटे हैं जिनका नाम तैमूर और जहांगीर अली खान है।

टॅग्स :सैफ अली खानअमृता सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई कोर्टः प्रवासी भारतीय व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा को सैफ अली खान धमकाया और मुक्का मारकर नाक की हड्डी तोड़ी?, मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी

भारतSaif Ali Khan Attack Case: ‘वास्तव में हमला हुआ था या नाटक कर रहे थे’?, सैफ अली खान पर हमला को लेकर मंत्री नितेश राणे ने उठाए सवाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?