लाइव न्यूज़ :

'एक विलेन 2' में एकसाथ काम नहीं करेंगे आदित्य रॉय कपूर और मोहित सूरी! जानिए क्या है वजह

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 1, 2020 21:39 IST

फिल्म डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) की फिल्म 'एक विलेन 2' से बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) ने अपना नाम वापस ले लिया है। माना जा रहा है कि दोनों के बीच क्रिएटिव डिफरेंस पैदा हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे'एक विलेन 2' के लिए जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया के अलावा आदित्‍य रॉय कपूर को भी साइन किया गया थामोहित और आदित्य के बीच स्क्रिप्ट और उनके रोल को लेकर लगातार क्रिएटिव डिफरेंस आ रहे थे

फिल्म डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) के साथ अब बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) फिल्म 'एक विलेन 2' में साथ काम नहीं करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच क्रिएटिव डिफरेंस पैदा हो गए हैं, जिसके चलते आदित्य ने इस फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया है। मालूम हो, जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया के साथ आदित्‍य रॉय कपूर को भी फिल्म  'एक विलेन 2' के लिए साइन किया गया था। 

'आशिकी 2' और 'मलंग' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं आदित्य-मोहित

वैसे आदित्य और मोहित एकसाथ 'आशिकी 2' और 'मलंग' जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुके हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एक विलेन 2' का हिस्सा अब आदित्य रॉय कपूर नहीं हैं। माना जा रहा है कि स्क्रिप्ट और किरदार को लेकर आदित्य और मोहित के बीच क्रिएटिव डिफरेंस पैदा हो गए हैं, जिसकी वजह से आदित्य ने फिल्म से बैक ऑफ कर लिया। हालांकि, जिस समय उन्हें ये फिल्म ऑफर की गई थी, उस समय वो बेहद खुश थे।

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

मगर इस बीच ये भी कहा जा रहा है कि आदित्य के पास कुछ और प्रोजेक्ट भी मौजूद हैं, जिनकी डेट आपस में टकरा रही हैं। दरअसल, कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लागू हुए देशव्यापी लॉकडाउन के चलते शूटिंग बंद थी। ऐसे में अब आदित्य को डेट्स की कमी हो रही है। इसलिए उन्होंने फिल्म 'एक विलेन 2' से अपना नाम वापस ले लिया है। बता दें, साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म एक विलेन का सीक्वल ही 'एक विलेन 2'। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेस्ग देशमुख मुख्य भूमिका में थे। 

टॅग्स :आदित्य रॉय कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!