लाइव न्यूज़ :

इस तारीख को शादी करेंगे सिंगर आदित्य नारायण, मंदिर में चंद लोगों के बीच लेंगे फेरे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 17, 2020 14:15 IST

आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और श्वेता अग्रवाल (Shweta Agarwal) पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में आदित्य ने अपनी शादी और शादी की तारीख को लेकर चुप्पी तोड़ी

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य ने शादी की बात पर खुद मुहर लगाई हैआदित्य अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सात फेरे लेने वाले हैं।

नेहा कक्कड़ की शादी के चर्चे इन दिनों जोरों पर हैं। लेकिन नेहा की शादी की खबरें अब फर्जी लगने लगी हैं। लेकिन सिंगर आदित्य नारायण वाकई शादी करने जा रहे हैं। हाल ही में आदित्य ने शादी की बात पर खुद मुहर लगाई है। आदित्य अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सात फेरे लेने वाले हैं।

आदित्या फेमस सिंगर उदित नारायण के बेटे हैं और खुद में बेहतरीन सिंगर हैं।हाल ही में एक इंटरव्यू में आदित्य नारायण ने कनफर्म किया है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से इस साल के अंत तक शादी करने जा रहे हैं।

अब सिंगर की शादी की डेट भी सामने आ गई है।आदित्य नारायण (Aditya Narayan) अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल (Shweta Agarwal) के साथ 1 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं। कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण कुछ ही लोग इस शादी में शामिल हो पाएंगे।

दोनों एक मंदिर में एक सरल तरीके से शादी करेंगे। हालांकि आदित्य एक बड़ा रिसेप्शन देने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन जब सब ठीक हो जाएगा तब वह कुछ बड़ा सेलिब्रेशन करेंगे.

 आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल पिछले 10 साल से डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलातात आदित्य की डेब्यू फिल्म के सेट पर हुई थी।  टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में एक्टर और सिंगर ने कहा  कि मैंने कभी भी अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट नहीं रहा था।

हाल ही में आदित्य ने कहा कि जब एक टाइम पर जब मुझे लगा कि काफी कुछ कहा जा रहा है तो मैंने कुछ भी कहना बंद कर दिया ताकि लोग फिर मेरे बारे में बात ना ही करें।  मैं श्वेता से शापित के सेट पर मिला था। देखते ही मुझे प्यार हो गया था।

मिलने बाद धीमे धीमें हम दोनों के बीच प्यार हुआ। पहले हम दोनों केवल दोस्त ही थे। उस वक्त हम दोनों करियर पर भी फोकस करना चाहते थे। 10 साल के हमारे रिश्ते में कई तरह के उतार चढ़ाव आए हैं। हम हम दोनों ने शादी का फैसला लिया है।  शायद हम नवंबर और दिसंबर में शादी कर सकते हैं। मेरे पेरेंट्स श्वेता को जानते हैं और उसे बहुत पसंद करते हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्कीबिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, ऐसा न करने पर दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर स्टेज पर कर रही थीं परफॉर्म, सिरफिरे फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने खदेड़ा

भारत"गायक जुबिन गर्ग की मौत स्पष्ट तौर पर हत्या", असम सीएम हिमंत बिस्वा का दावा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?