लाइव न्यूज़ :

मंदिर जाते वक्त अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की कार का एक्सीडेंट, लगे कई टांके, हादसे की वजह आई सामने

By अनिल शर्मा | Updated: May 3, 2022 12:42 IST

अभिनेत्री द्वारा साझा की गई तस्वीरों में वह मंदिर के बाहर नजर आ रही हैं। उनके आस-पास भीड़ भी दिखाई दे रही है। एक तस्वीर में तनुश्री जख्मी दिख रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतनुश्री दत्ता ने बताया कि कार का ब्रेक फेल हो गया और गाड़ी टकरा गईहादसे में तनुश्री दत्ता के पैरों में काफी चोटें आई हैं

उज्जैनः बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की कार का एक्सीडेंट हो गया है। यह हादसा उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए जाते वक्त हुआ। अभिनेत्री ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी है। तनुश्री दत्ता ने इसकी कई तस्वीरें भी साझा की हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी कार का रास्ते में हादसा हो गया। वह महाकाल का दर्शन करने जा रही थीं। हालांकि हादसे के बावजूद वह दर्शन करने पहुंची। तनुश्री ने बताया कि हादसे में उन्हें काफी चोटें भी आई हैं।

अभिनेत्री द्वारा साझा की गई तस्वीरों में वह मंदिर के बाहर नजर आ रही हैं। उनके आस-पास भीड़ भी दिखाई दे रही है। एक तस्वीर में तनुश्री जख्मी दिख रही हैं। अभििनेत्री के पैरों पर गहरे कट के निशान हैं। उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था जिस वजह से ये हादसा हुआ। तनुश्री ने पोस्ट में बताया है कि उन्हें कई टांके लगाए गए हैं। 

तनुश्री ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “आज का दिन एक साहसिक दिन था लेकिन जब महाकाल दर्शन के लिए पहुंची तो मंदिर के रास्ते में अजीब दुर्घटना हुई। कार का ब्रेक फेल हो गया और गाड़ी टकरा गई। बस कुछ ही टांके लगे हैं, जय श्री महाकाल!”

गौरतलब है कि तनुश्री फिल्मों से लंबे समय से दूर हैं। उन्होंने साल 2005 में फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में वह सोनू सूद और इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं। बीते सालों में वह  ‘मी टू’ कैंपेन के दौरान नाना पाटेकर पर आरोप की वजह से खासे चर्चा में रहीं।

टॅग्स :तनुश्री दत्ताहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम