लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री को कहा अलविदा, मजहब को बताया कारण...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 9, 2020 12:14 IST

बिग बॉस फेम ऐक्ट्रेस सना खान ने गुरुवार को फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक संदेश में सना ने कहा है कि वह अब अपने पैदा करने वाले के हुक्म पर चलने का इरादा पक्का करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे एक्ट्रेस सना खान (SANA KHAN) ने फैंस के बीच एक अलग पहचान बनाई है सना को फैंस ने बिग बॉस के अलावा कई फिल्मों में भी देखा है

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस सना खान (SANA KHAN) ने फैंस के बीच एक अलग पहचान बनाई है। सना को फैंस ने बिग बॉस के अलावा कई फिल्मों में भी देखा है। लेकिन अब सना ने बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक मेसेज में अपने मजहब को आधार बनाकर बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया है। 

सना से पहले एक्ट्रेस जायरा वसीम ने बॉलीवुड को छोड़ा था। जायरा ने भी अपने मजहव को ही  सिनेमा छोड़ने का कारण बताया था। अब एक और अच्छी एक्ट्रेस मे हिंदी सिनेमा को छोड़ने का फैसला लिया है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए मेसेज में सना ने लिखा है, भाईयों और बहनों...आज मैं अपनी जिंदगी के एक अहम मोड़ पर आप से बात कर रही हूं। मैं सालों से फिल्म इंडस्ट्री की जिंदगी गुजार रही हूं और इस अरसे में मुझे हर तरह शोहरत, इज्जत और दौलत अपने चाहने वालों की तरफ से नसीब हुई है, जिसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं।

क्या इंसान को यह नहीं सोचना चाहिए कि उसे किसी भी वक्त मौत आ सकती है और मरने के बाद उसका क्या बनने वाला है? इन दो सवालों का जवाब मैं मुद्दत से तलाश रही हूं। खास तौर पर दूसरे सवाल का कि मरने के बाद मेरा क्या बनेगा। इस सवाल का जवाब जब मैंने अपने मजहब में तलाश किया तो मुझे पता चला कि दुनिया की ये जिंदगी असल में मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए हैं और वो इसी सूरत में बेहतर होगी, जब बंदा अपने पैदा करने वाले के हुक्म के मुताबिक जिंदगी गुजारे और दौलत-शोहरत को अपना मकसद ना बनाए।

सना ने पत्र में लिखा, इस लिए मैं आज ये ऐलान करती हूं कि मैं अपने फिल्म इंडस्ट्री की जिंदगी को छोड़कर इंसानियत की खिदमत और अपने पैदा करने वाले के हुक्म पर चलने का इरादा पक्का करती हूं। 

सना को फैंस ने बिग बॉस 6 में देखा था। इसके अलावा वह हल्ला बोल, जय हो, वजह तुम हो, टॉइलट-एक प्रेम कथा में भी नजर आ चुकी हैं। ऐसे में सना के फैंस के लिए ये एक बड़ा झटका कहा जा सकता है।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?