लाइव न्यूज़ :

Luka Chuppi की सफलता पर एक्ट्रेस कृति सैनन ने कही यह अहम बात

By भाषा | Updated: March 8, 2019 10:51 IST

अपनी हालिया फिल्म ‘लुका छुपी’ की सफलता से बेहद उत्साहित अभिनेत्री कृति सैनन का कहना है कि फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिलना यह दिखाता है

Open in App

अपनी हालिया फिल्म ‘लुका छुपी’ की सफलता से बेहद उत्साहित अभिनेत्री कृति सैनन का कहना है कि फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिलना यह दिखाता है कि कलाकार और दर्शकों की सोच एक-दूसरे से मेल खाती है।

कृति और अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में ऐसे युगल का किरदार निभाया है जो शादी से पहले एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझने के लिये लिव-इन रिश्ते में रहते हैं।

कृति ने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं बहुत रोमांचित हूं और बहुत शुक्रगुजार भी हूं। हमने काफी मेहनत की है जो सफल रही। इस फिल्म को हां कहना मेरे लिये बहुत सहज फैसला था क्योंकि मुझे इसकी पटकथा बहुत पसंद थी। यह जानकर बेहद अच्छा लगता है कि आपकी सोच कहीं न कहीं दर्शकों की सोच से मेल खाती है।’’ 

‘बरेली की बर्फी’ के बाद कृति ने एक बार फिर ‘लुका छुपी’ में छोटे शहर की लड़की का किरदार निभाया है। हालांकि अभिनेत्री यह नहीं मानतीं कि हिंदी पट्टी से कहानियों का आना अब आदर्श बन गया है। अभिनेत्री ने कहा कि बिट्टी और रश्मी दोनों ही किरदार एक दूसरे से काफी अलग हैं।

टॅग्स :कृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड चुस्कीकृति सैनॉन बनीं यूएनएफपीए इंडिया की नई मानद लैंगिक समानता राजदूत

बॉलीवुड चुस्कीIIFA 2025: वेब सीरीज में काम करने के लिए तैयार, प्रोजेक्ट ऐसा हो रोमांचक और लीक से हटकर हो?, “दो पत्ती” के लिए पुरस्कार जीतने के बाद कृति ने कहा

बॉलीवुड चुस्कीग्रीस में सिगरेट पीती दिखीं कृति सेनन, वीडियो वायरल होने पर हुई ट्रोल; फैन्स ने किया रिएक्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस