लाइव न्यूज़ :

दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज, इंस्टाग्राम पर दी बेटे के जन्म की जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2025 18:39 IST

Actress Ileana D'Cruz: अभिनेत्री इलियाना डी'क्रूज दूसरी बार मां बनी हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इलियाना और उनके पति माइकल डोलन ने सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी साझा की।

Open in App

Actress Ileana D'Cruz: अभिनेत्री इलियाना डी'क्रूज दूसरी बार मां बनी हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इलियाना और उनके पति माइकल डोलन ने सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी साझा की। डी'क्रूज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शनिवार को अपने नवजात बेटे की एक तस्वीर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की। इलियाना ने 19 जून को जन्मे बेटे का नाम कीनू राफे डोलन रखा है।

अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ कीनू राफे डोलन का आप सभी से परिचय कराते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। कीनू का जन्म 19 जून, 2025 को हुआ है। हमारा दिल खुशी से लबालब है।’’ फिल्म जगत की कई हस्तियों ने इलियाना और उनके पति को बधाई दी है। अभिनेत्री विद्या बालन, प्रियंका चोपड़ा जोनास और अथिया शेट्टी समेत कई कलाकारों ने दंपति को दूसरी बार माता-पिता बनने पर बधाई दी है। डी'क्रूज और डोलन ने मई 2023 में शादी की और अगस्त 2023 में दंपति के यहां बेटे कोआ फीनिक्स डोलन का जन्म हुआ। इलियाना ने हिंदी समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है।

टॅग्स :इलियाना डिक्रूज़हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!