लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस की चटनी बनाते कट गई उंगली, करानी पड़ी सर्जरी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 1, 2020 06:36 IST

'दंगल' गर्ल सान्या मल्होत्रा भी कई दिनों से इन कामों में जुटी हुई हैं. लेकिन हाल में उनके साथ एक भयानक हादसा हो गया. उन्हें इस कदर चोट लगी कि फौरन अस्पताल ले जाना पड़ा.

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के कई सितारे लॉकडाउन के दौर में चूल्हा-चौका, बर्तन-कपड़ा जैसे काम खुद कर रहे हैं सान्या ने अपने एक दोस्त को फोन किया और मदद मांगी जिसने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

बॉलीवुड के कई सितारे लॉकडाउन के दौर में चूल्हा-चौका, बर्तन-कपड़ा जैसे काम खुद कर रहे हैं. 'दंगल' गर्ल सान्या मल्होत्रा भी कई दिनों से इन कामों में जुटी हुई हैं. लेकिन हाल में उनके साथ एक भयानक हादसा हो गया. उन्हें इस कदर चोट लगी कि फौरन अस्पताल ले जाना पड़ा.

खून इतना बह रहा था कि आनन-फानन में उनकी सर्जरी करानी पड़ी. सान्या अब ठीक हैं, पर जरा-सी लापरवाही से हुई इस घटना को भूल नहीं पा रही हैं.यह हादसा पिछली 14 मई को उस वक्त हुआ था जब सान्या किचन में चटनी बनाने की कोशिश कर रही थीं. ब्लेंडर का इस्तेमाल करते वक्त उनके हाथ की छोटी उंगली में गंभीर चोट लग गई. चोट इतनी गहरी थी कि तुरंत उंगली में सर्जरी करवानी पड़ी. जब हादसा हुआ, उस वक्त सान्या घर पर अकेली थीं.

उन्होंने जार को मशीन पर रखा और ढक्कन बंद किए बिना ही मशीन चालू कर दी. वह ढक्कन बंद करने के लिए जद्दोजहद कर रही थीं कि अचानक उनकी छोटी उंगली ब्लेंडर में तेजी से घूम रहे ब्लेड से टकरा गई. सान्या ने अपने एक दोस्त को फोन किया और मदद मांगी जिसने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?