लाइव न्यूज़ :

दर्शकों को डराने आ रही हैं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार ने फिल्म 'दुर्गावती' की इस अंदाज में की घोषणा

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 30, 2019 15:29 IST

फिल्म 'दुर्गावती' में भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में भूमि दर्शकों को डराते हुए नजर आएंगी। मेकर्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग जनवरी से शुरू होने वाली है।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है। इसमें उनकी आने वाली फिल्म 'दुर्गावती' की घोषणा की गई है। ट्वीट के मुताबिक यह फिल्म एक डरावनी थ्रिलर स्टोरी पर बेस्ड है। 

फिल्म 'दुर्गावती' में भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में भूमि दर्शकों को डराते हुए नजर आएंगी। मेकर्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग जनवरी से शुरू होने वाली है। अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में एक फोटो शेयर करते हुए इस फिल्म की जानकारी दी है।

अक्षय कुमार ने लिखा, "मैं यह घोषणा करते हुए काफी एक्साइटेड हूं कि फिल्म 'दुर्गावती' में भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में होंगी। यह एक स्कैरी-थ्रिलर फिल्म है जिसकी शूटिंग जनवरी से शुरू होने वाली है। इस फिल्म को प्रसेंट किया है #CapeOfGoodFilms और Bhushan Kumar ने साथ ही फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे vikramix और फिल्म के डायरेक्टर होंगे Ashok। आप सभी के प्यार की जरूरत है।"अक्षय कुमार के ट्वटी के अलावा भूमि पेडनेकर ने भी अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। भूमि ने लिखा, "काफी लंबे इंतजार के बाद आपके साथ कुछ शेयर कर रही हूं। मैं अपनी आने वाली फिल्म 'दुर्गावती' की घोषणा करके काफी खुश हूं। ये एक डरावनी थ्रिलर फिल्म है जिसकी शूटिंग जनवरी से शुरू होगी। मेरे ऊपर निरंतर विश्वास करने के लिए धन्यवाद @akshaykumar sir." 

टॅग्स :अक्षय कुमारभूमि पेडनेकरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?