लाइव न्यूज़ :

टीवी एक्ट्रेस ने एक्स-बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 31, 2019 15:50 IST

एक्ट्रेस ने मर्डर करके खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। दरअसल 8 साल पहले एक्ट्रेस का संबंध रवि नाम के एक शख्स से था

Open in App

42 साल की टीवी एक्ट्रेस ने अपने ही एक्स बॉयफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया है। घटना तमिलनाडु की एक्ट्रेस की है। तमिल टीवी एक्ट्रेस एस देवी ने सोमवार सुबह घर पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार एक्ट्रेस ने मर्डर करके खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। दरअसल 8 साल पहले एक्ट्रेस का संबंध रवि नाम के एक शख्स से था।  2 साल पहले दोनों के अफेयर की खबर एक्ट्रेस के पति और परिवार को लग गई थी।

जिसके बाद परिवार ने उससे रवि से सारे रिश्ते खत्म करने को कहा था। ऐसे में देवी सिलाई मशीन खरीद कर उससे सिलाई करने लगी थी। लेकिन नाराज रवि दोबारा रिश्ता कायम करने के लिए उस पर जोर दे रहा था।

ऐसे में रविवार को देवी की बहन के घर रवि पहुंचा और उससे देवी के साथ दोबारा दोस्ती करने पर जोर दिया। ये बात जैसे ही देवी और उसके पति को पता लगी वह भी मौके पर पहुंच गए।

ऐसे में गुस्सा में देवी ने रवि के सिर पर हथौडे से हमला कर दिया। जिसके बाद रवि की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद देवी सीधे पुलिस स्टेशन में गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

टॅग्स :हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?