लाइव न्यूज़ :

अब इस 28 साल की एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा, डेढ़ साल से लड़ रही थी कैंसर से जंग

By भाषा | Updated: July 13, 2020 05:21 IST

दिव्या चौकसे करीब डेढ़ साल से कैंसर से जूझ रही थीं। वह सही हो गयी थीं, लेकिन कुछ महीने बाद कैंसर फिर उभर गया। इस बार वह उबर नहीं सकीं।

Open in App
ठळक मुद्देदिव्या चौकसे कैंसर से डेढ़ साल से चल रही जंग हार गयीं और रविवार को उनका निधन हो गया। वह 28 साल की थीं। दिव्या की पहली फिल्म ‘है अपना दिल तो आवारा’ (2016) थी।

मुंबईः अभिनेत्री-गायिका दिव्या चौकसे कैंसर से डेढ़ साल से चल रही जंग हार गयीं और रविवार को उनका निधन हो गया। वह 28 साल की थीं। दिव्या की पहली फिल्म ‘है अपना दिल तो आवारा’ (2016) में उनके साथ काम कर चुके निर्देशक मंजोय मुखर्जी के अनुसार अभिनेत्री ने अपने गृहनगर भोपाल में अंतिम सांस ली। 

मुखर्जी ने बताया, ‘‘वह करीब डेढ़ साल से कैंसर से जूझ रही थीं। वह सही हो गयी थीं, लेकिन कुछ महीने बाद कैंसर फिर उभर गया। इस बार वह उबर नहीं सकीं। आज सुबह भोपाल में उनका निधन हो गया।’’ 

इससे पहले आठ जुलाई को मशहूर हास्य कलाकार-अभिनेता जगदीप का बुधवार को उनके आवास पर निधन हो गया था। वे 81 वर्ष के थे। उन्होंने ''शोले'' फिल्म में ''सूरमा भोपाली'' के अपने किरदार से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। फिल्मी दुनिया में जगदीप के नाम से मशहूर हुए इस कलाकार का वास्तविक नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। 

जगदीप ने वर्ष 1951 में फिल्म ''अफसाना'' से अपनी सिने यात्रा की शुरुआत की थी, जिसके जरिए दिग्गज फिल्म निर्माता बीआर चोपड़ा ने निर्देशन में कदम रखा था। उन्हें इस किरदार के लिए तीन रुपये बतौर मेहनताना दिए जाने का वादा किया गया था लेकिन एक डायलॉग के बाद इस राशि को दोगुना कर दिया गया था। जगदीप ने अभिनय के शुरुआती दिनों में छोटे-बड़े सभी तरह के किरदार अदा किए। 

अपनी कला से उन्होंने बिमल रॉय जैसे निर्देशकों को भी प्रभावित किया। जिन्होंने वर्ष 1953 में फिल्म ''दो बीघा जमीन'' में जगदीप को जूते पॉलिश करने वाले लालू उस्ताद की भूमिका निभाने का मौका दिया। जगदीप ने करीब 400 फिल्मों में काम किया लेकिन 1975 में आई फिल्म शोले के सूरमा भोपाली के उनके किरदार को प्रशंसक आज भी याद करते हैं। उनका डायलॉग ''हमारा नाम सूरमा भोपाली ऐसे ही नहीं है'' काफी मशहूर हुआ। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!