लाइव न्यूज़ :

ट्वीट कर फिर मुसीबत में अभिनेता सिद्धार्थ, महिला आयोग ने तमिलनाडु डीजीपी को लिखा खत, कहा- कार्रवाई करें

By अनिल शर्मा | Updated: January 12, 2022 15:46 IST

राष्ट्रीय महिला आयोग ने तमिलनाडु के डीजीपी को खत लिखकर अभिनेता सिद्धार्थ पर कार्रवाई करने की मांग की है। आयोग ने ये खत एक महिला न्यूज एंकर पर ट्विट के संदर्भ में लिखा है...

Open in App
ठळक मुद्देमहिला न्यूज एंकर पर ट्वीट कर सिद्धार्थ ने एक बार फिर मुसीबत मोल ले ली हैमहिला आयोग ने तमिलनाडु डीजीपी को खत लिखकर कार्रवाई करने की मांग की हैइससे पहले साइना नेहवाल पर सिद्धार्थ ने अभद्र ट्वीट कर विवादों में आ गए थे

मुंबईः मशहूर शटलर साइना नेहवाल पर विवादित ट्वीट के बाद तमिल अभिनेता सिद्धार्थ एक बार फिर से मुसीबत में फंस गए हैं। साइना के मामले में अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई का आह्वान करने के बाद, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मंगलवार को एक प्रमुख टेलीविजन समाचार चैनल एंकर के खिलाफ अभिनेता के एक अन्य ट्वीट पर संज्ञान लिया है। आयोग ने अब तमिलनाडु के डीजीपी को पत्र लिखकर "हस्तक्षेप और उचित कार्रवाई" की मांग की है।

आयोग ने अपने बयान में लिखा कि ट्वीट "आपत्तिजनक, अनैतिक" था और महिलाओं के प्रति अनादर दिखाता है। इसमें कहा गया है कि भविष्य में इस तरह के बयान देने से रोकने के लिए कानून के प्रावधानों के अनुसार अपराधी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। आयोग ने तमिलनाडु पुलिस से मामले में की गई कार्रवाई के बारे में एनसीडब्ल्यू को सूचित करने को कहा है।

इससे पहले महिला आयोग ने महाराष्ट्र के डीजीपी को पत्र लिखकर सिद्धार्थ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि सिद्धार्थ ने बुधवार को ट्विटर पर साइना से सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। साइना ने इसपर खुशी जाहिर की है।

उधर, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को आयोजित इंडियन एक्सप्रेस ई-अड्डा कार्यक्रम के दौरान इस मुद्दे पर बात की थी। उन्होंने कहा कि हमें इस मुद्दे को समग्रता से देखने की जरूरत है। क्या केवल पकड़े गए पुरुष ही हैं जिनके बारे में हमें चिंतित होने की आवश्यकता है? या, जो किसी महिला को बोलने के अधिकार से वंचित करते हैं?… साइना नेहवाल का एक दृष्टिकोण था

मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने के लिए हेट ऐप्स का हवाला देते हुए ईरानी ने कहा कि महिलाओं पर, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो, ऑनलाइन हमला किया गया है और उन्होंने आईटी और दूरसंचार विभागों के साथ इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ द्वारा किए गए ट्वीट जैसे मामलों को भी संज्ञान में लिया जाना चाहिए।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरोसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल