लाइव न्यूज़ :

काला हिरण मामला: अभिनेता सलमान खान पहुंचे जोधपुर, कल होगी कोर्ट में पेशी

By भारती द्विवेदी | Updated: May 6, 2018 15:09 IST

सजा के खिलाफ सलमान खान के वकील ने सेशन कोर्ट में अपील दायर की थी। जिस पर कल जिला एवं सेशन जज चन्द्र कुमार सोनगरा सुनवाई करेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 6 मई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान काला हिरण मामले सुनवाई के लिए जोधपुर पहुंचे हैं। कल यानी 7 मई को इससे मामले में सुनवाई होनी है। जोधपुर कोर्ट ने काला हिरण शिकार मामले में पांच अप्रैल को सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई थी। सजा के खिलाफ सलमान खान के वकील ने सेशन कोर्ट में अपील दायर की थी। जिस पर कल जिला एवं सेशन जज चन्द्र कुमार सोनगरा सुनवाई करेंगे। फिलहाल सलमान जमानत पर बाहर हैं। 

पांच अप्रैल को फैसला सजा सुनाए जाने के बाद सलमान खान दो दिन तक जोधपुर सेंट्रल जेल में रहे थे। बाद में अदालत ने 50 हजार के निजी मुचलके पर सलमान को जमानत दे दी थी। वहीं अदालत ने इस केस के अन्य आरोपी कलाकार सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे को सूबत के अभाव में बरी कर दिया था।

काला हिरण शिकार मामला क्या है

साल 1998 के अक्टूबर में जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग हो रही थी। जहां शूटिंग के दौरान सलमान अपने साथी कलाकारों के साथ जोधपुर में शिकार खेलने गए। साथी कलाकारों के उकसाने के बाद सलमान ने चिंकारा और काले हिरणों का शिकार किया। सलमान पर आरोप यह भी था कि जिन हथियारों से शिकार किया गया उसका लाइसेंस पहले ही खत्म हो चुका था। विश्नोई समाज के लोगों के विरोध के बाद 15 अक्टूबर 1998 को सलमान खान और उनके साथी कलाकारों के खिलाफ वन विभाग ने जोधपुर में चार केस दर्ज कराए। चार केस में तीन काले हिरण के शिकार को लेकर है, वहीं एक केस आर्म्स एक्ट के तहत हुआ था। 

सलमान पर हिरणों को गोली मारने का और सैफ समेत तीनों एक्ट्रेस पर उन्हें उकसाने का आरोप था। इस मामले में सलमान खान पर अब तक 4 केस दर्ज हुए थे, जिनमें से 3 में वो बरी हो चुके हैं। ये चौथा केस है। इस केस में सलमान खान पहली 12 अक्टूबर 1998 को गिरफ्तार हुए थे। जिसके बाद उन्हें पांच दिन तक जेल में रहना पड़ा था। 17 अक्टूबर को सलमान जमानत पर जोधपुर जेल से रिहा हुए। साल 2006 में सलमान खान को फिर से घोड़ा फार्म हाउस शिकार मामले में 6 दिन सेंट्रल जेल में रहना पड़ा था। सेशन कोर्ट द्वार सजा की पुष्टि होने पर सलमान 26- 31 अगस्त 2007 तक जेल में रहे थे।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?