लाइव न्यूज़ :

एक्टर प्रकाश राज ने महाराष्ट्र पॉलिटिक्स पर चिंता जाहिर की, कहा- 'लोकतंत्र केवल एक भ्रम है'

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 24, 2019 13:24 IST

महाराष्ट्र में हुए राजनीतिक उलट-फेर ने सबको चौंका दिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्वीट्स और रीट्वीट्स का सिरसिला जारी है।

Open in App

महाराष्ट्र में शनिवार को अचानक राजनीतिक समीकरण बदले के बाद कई लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सिर्फ राजनेता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। अब एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) का रिएक्शन सामने आया है। महाराष्ट्र पॉलिटिक्स पर प्रकाश राज ने चिंता जाहिर करते हुए ट्विटर पर एक ट्वीट किया है।

प्रकाश राज ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि 'लोकतंत्र केवल एक भ्रम है, जिसमें लोगों को लगता है कि पावर उन्हें मिल रही है। लेकिन असल में, यह एक व्यवस्थित तरीका है, जिससे लोग अपनी शक्ति को कुछ लोगों में बांटते हैं और बदले में इसपर अपना नियंत्रण खो देते हैं। नागरिकों क्या इसके साथ हम ठीक हैं।'

आपको बता दें कि शनिवार को बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है और एनसीपी नेता अजीत पवार (Ajit Pawar) ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस राजनीतिक उलट-फेर ने सबको चौंका दिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्वीट्स और रीट्वीट्स का सिरसिला जारी है। 

टॅग्स :प्रकाश राजबॉलीवुड हीरोमहाराष्ट्रराजनीतिक किस्से
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?