लाइव न्यूज़ :

एअर इंडिया पर अभिनेता मनोज जोशी ने निकाली भड़ास, तीन घंटे विमान के विलम्ब होने के बाद कर्मचारियों पर..., देखें वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: October 13, 2022 14:44 IST

मनोज जोशी भोपाल से मुंबई की यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी विमान 3 घंटे विलम्ब से उड़ान भरी और अब हवाई अड्डे पर उनको समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देमनोज जोशी ने एअर इंडिया की खराब सेवा के लिए अपनी नाराजगी जाहिर की है।मनोज जोशी ने इस बाबत एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वह विमान के तीन घंटे विलम्ब और हवाई अड्डे पर खराब सेवाओं के लिए नाराजगी जाहिर की।

मुंबईः मशहूर अभिनेता मनोज जोशी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एअर इंडिया की खराब सर्विस को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। मनोज जोशी ने वीडियो साझा किया है जिसमें वह एअर इंडिया पर अपनी भड़ास निकालते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने आरोप लगाया कि पहले विमान 3 घंटे लेट से उड़ी और अब वे मुंबई एअर पोर्ट पर 40 मिनट से बेल्ट पर अपने सामान का इंतजार कर रहे हैं।

वीडियो में मनोज जोशी कहते सुने जा सकते हैं कि समस्याओं को सुनने के लिए एअरपोर्ट पर एअर इंडिया का एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं। दरअसल मनोज जोशी भोपाल से मुंबई की यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी विमान 3 घंटे विलम्ब से उड़ान भरी और अब हवाई अड्डे पर उनको समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

अभिनेता ने ट्विटर पर  वीडियो साझा करते हुए लिखा- एअर इंडिया उड़ान 634 तीन घंटे विलम्ब हुई और अब मैं पिछले 40 मिनट से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैगेज (सामान) के बेल्ट पर आने का इंतजार कर रहा हूं। मार्गदर्शन या मदद के लिए यहां कोई कर्मचारी नहीं है। मैंने आज तक ऐसी सबसे खराब सेवा का सामना नहीं किया है। उन्होंने मेरा पूरा दिन खराब कर दिया। भरपाई कौन करेगा?”

वीडियो में मनोज को हिंदी में बोलते हुए सुना जा सकता है, “भोपाल की उड़ान लगभग 3 घंटे की देरी से हुई। उड़ान भरी, मैं मुंबई आ गया। मेरा सामान बेल्ट पर आना था लेकिन पिछले 40 मिनट से नहीं आई है। यहां एअर इंडिया का कोई स्टाफ मौजूद नहीं है। क्या वे कभी सीखेंगे? अभिनेता कहते हैं, मुझे माफी की जरूरत नहीं है क्योंकि मेरे पास और काम है। मुझे कहीं जाना है। 3 घंटे बर्बाद हो गए हैं और अगर मैं अपने कुछ सामान के लिए 45 मिनट इंतजार कर रहा हूं, तो काम करने का यह तरीका क्या है? बहुत जबरदस्ती की तो एक शख्स मेरा सामान लाने नीचे गया है। मुझे किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है। यह क्या मजाक है।"

मनोज जोशी को टेलीविजन शृंखला में 'चाणक्य' की भूमिका के लिए जाना जाता है। उनकी अन्य कृतियों में 'हलचल', 'धूम', 'भागम भाग', 'फिर हेरा फेरी', 'चुप चुप के' और 'भूल भुलैया' जैसी सफल फिल्में शामिल हैं। जोशी को 2018 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

टॅग्स :Manoj Joshiहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!