लाइव न्यूज़ :

मोदी-ट्रंप के कार्यक्रम पर एक्टर ने कसा तंज, कहा-मतलब मुसलमान आतंकवादी हैं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 23, 2019 11:43 IST

कमाल आर खान अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। केआरके ने एक बार फिर से तंज कसा है। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार ने को हाउडी मोदी कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया है।उस वक्त स्टेडियम में मौजूद करीब साठ हजार लोगों ने दोनों को जमकर स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार ने को हाउडी मोदी कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया है। उस वक्त स्टेडियम में मौजूद करीब साठ हजार लोगों ने दोनों को जमकर स्वागत किया। ट्रंप में ऐसे में भारत और मोदी सरकार की खूब तारीफ भी की। साथ ही भारत और अमेरिका को अच्छा दोस्त बताया है। ऐसे में कमाल आर खान बॉलीवुड में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं।कमाल ने एक बार फिर से तंज कसा है।

वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं। वह आए दिन किसी ना किसी पर निशाना भी साधते रहते हैं। कमाल ने रविवार को हुए कार्यक्रम को लेकर ट्वीट किया और अपनी बात ट्वीट करके लिखी है।

कल, USA के राष्ट्रपति ट्रम्प ने #HowdyModi पर अपने भाषण में स्पष्ट रूप से कहा - कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद! मतलब मुसलमान आतंकवादी हैं। अब लोग यह नहीं कह सकते हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है।आइए अब मुस्लिम देशों की प्रतिक्रिया क्या होगी!

अपने इस अंदाज से कमाल ने मोदी  पर निशाना साधा है। कमाल के इस निशाने पर लोगों की भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग इस पर कमाल को भी निशाना बना रहे हैं।

कश्मीरियों की दी सहाल

कमाल ने कश्मीरियों को सहाल दी है। हाल ही में केआरके ने ट्वीट करके लिखा है कि कश्मीर में जो भी हो रहा है। उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है। लोगों के यह बात समझना चाहिए कि अब एक बार 370 हटने के बाद उसे वापस नहीं लिया जाएगा, उन्हें यह विरोध बंद कर देना चाहिए। उन्हें अब सामान्य खुशहाल जीवन जीना चाहिए। हम भारत के लोग उनका अधिकार नहीं छिनेंगे।

केआरके ने आगे लिखा है, ‘सरकार ने जो भी गलत किया है, मैं उसका हमेशा विरोधी रहा हूं लेकिन अनुच्छेद 370 हटाने के लिए सरकार की निंदा नहीं कर सकता। यह कश्मीरी लोगों के भले के लिए है और पूरा भारत सभी भारतीयों का है। कश्मीरी लोगों के लिए अलग नियम नहीं हो सकता। जय हिंद।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल