लाइव न्यूज़ :

'हम आपके हैं कौन' की शूटिंग के दौरान सलमान खान की हरकत देख ऐसा था हिमानी शिवपुरी का रिएक्शन, सालों बाद एक्ट्रेस ने खोला राज

By अमित कुमार | Updated: May 31, 2020 15:56 IST

'कुछ-कुछ होता है', 'बीवी नंबर 1', 'दुल्हन हम ले जायेंगे' जैसी फिल्मों में सलमान खान के साथ काम करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने फिल्म 'हम आपके हैं कौन' से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक इंटरव्यू के दौरान हिमानी शिवपुरी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है।कॉमेडी धारावाहिक करने वाली हिमानी शिवपुरी ने अपने करियर में हर तरह के रोल को प्ले किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी इन दिनों 'हप्पू की उलटन पलटन' शो से सुर्खियां बटोर रही हैं। 'हप्पू की उलटन पलटन' में हिमानी शिवपुरी द्वारा निभाए जाने वाला कटोरी अम्मा का किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस शो में उनकी एक्टिंग को लोगों ने जमकर सराहा है। कॉमेडी धारावाहिक करने वाली हिमानी शिवपुरी ने अपने करियर में हर तरह के रोल को प्ले किया है। 

एक इंटरव्यू के दौरान हिमानी शिवपुरी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान सलमान खान से जब वह पहली बार मिली थी तो उनकी हरकतों को देख चौंक गई थी। पुरानी यादों को ताजा करते हुए हिमानी ने सलमान खान को लेकर कुछ पुरानी बातों को शेयर किया। सलमान खान और  हिमानी शिवपुरी ने एक साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। 

हिमानी शिवपुरी कहती हैं, 'मुझे याद है कि मैं पहली बार 'हम आपके हैं कौन' फिल्म के सेट पर सलमान खान से मिली थी। सभी कलाकारों और क्रू का एक छोटा-सा परिचय दिया गया, उनमें माधुरी भी थीं। लेकिन सलमान खान उस समय वहां मौजूद नहीं थे। जब वह सेट पर पहुंचे तो उन्हें मेरे साथ एक सीन करना था। उन्होंने आते ही मुझे चची जान कहकर बुलाया और अचानक ही मुझे गोद में उठा लिया।'

हिमानी शिवपुरी अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहती हैं कि सलमान खान की इस हरकत से मैं हैरान रह गई क्योंकि यह सीन स्क्रिप्ट का हिस्सा भी नहीं था। इस तरह मेरी और सलमान खान की पहली मुलाकात हुई। हालांकि, बाद में हम सब सलमान खान की इस हरकत पर खूब हंसे।' हिमानी शिवपुरी इन दिनों लॉकडाउन की वजह से घर में समय बिता रही हैं और अपने पुराने शोज और फिल्मों का मजा ले रही हैं। 

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!