लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्रा में अभिनेता अमोल पालेकर और उनकी पत्नी के शामिल होने पर सोशल मीडिया कई लोगों ने जताई नाराजगी, देखें रिएक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2022 10:38 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पदयात्रा के महाराष्ट्र चरण के आखिरी दिन पालेकर और उनकी पत्नी यहां यात्रा में शामिल हुए, जहां से रात को यह यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राहुल के साथ पालेकर और गोखले की तस्वीरें साझा की गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रसिद्ध अभिनेता अमोल पालेकर और उनकी लेखक तथा फिल्मकार पत्नी संध्या गोखले ने रविवार भारत जोड़ा यात्रा में हिस्सा लिया।कांग्रेस के इस यात्रा में हिस्सा लेने को लेकर अभिनेता की ट्विटर पर आलोचना हो रही है।

बुलढाणाः प्रसिद्ध अभिनेता अमोल पालेकर और उनकी लेखक तथा फिल्मकार पत्नी संध्या गोखले द्वारा कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने के बाद सोशल मीडिया पर एक वर्ग इसकी आलोचना कर रहा है। गौरतलब है कि अमोल पालेकर और उनकी लेखक तथा फिल्मकार पत्नी संध्या गोखले ने रविवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया।  इससे पहले सिने जगत से पूजा भट्ट, रिया सेन,सुशांत सिंह, मोना अम्बेगांवकर, रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी जैसी विभिन्न हस्तियों ने भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पदयात्रा के महाराष्ट्र चरण के आखिरी दिन पालेकर और उनकी पत्नी यहां यात्रा में शामिल हुए, जहां से रात को यह यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राहुल के साथ पालेकर और गोखले की तस्वीरें साझा की गई हैं। 

कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट किया, ‘‘देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए आज प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर अपनी पत्नी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। देश की आवाज उठाने के लिए धन्यवाद ।’’ सोशल मीडिया पर एक धड़ा इस पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहा है तो वहीं कुछ यूजर्स ने अभिनेता की आलोचना कर रहे हैं।

कइयों ने कहा कि अमोल पालेकर ने इस यात्रा में शामिल होकर अपनी जीवनभर की कमाई लूटा दी। किसी ने इस तस्वीर के बहाने यह कहा कि भारत जोड़ो यात्रा हारे हुए और अप्रासंगिक लोगों के लिए एक मंच बन गया है जो किसी न किसी रूप में प्रचार चाहते हैं। प्रमुख उदाहरण रिया सेन, पूजा भट, मेधा पाटकर, अमोल पालेकर आदि हैं। इस तथाकथित यात्रा की उपलब्धि नगण्य है। एक यूजर ने लिखा- देशद्रोहियों भ्रष्टाचारियों सांप्रदायिकता के प्रतीक लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले उनसे भी अधिक गुनहगार है अपराधी हैं।

इसी तरह लुटियंस और "हेट मोदी" अभियानों के इस युग में हम अप्रासंगिक बॉलीवुड सितारों को सिर्फ कुछ मुफ्त प्रचार के लिए आरजी-यात्रा पर दौड़ते हुए पाते हैं। अब अमोल पालेकर भी नजर आ रहे हैं.. पहले गोदी मीडिया बॉलीवुड की खा रहा था और अब इसका उल्टा हो चुका है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सवाल किया कि कांग्रेस किस नैतिक आधार पर गुजरात में वोट मांग रही, जब विपक्षी पार्टी के नेता की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में नर्मदा विरोधी एक महिला कार्यकर्ता शामिल हुई है जिसने महत्वाकांक्षी बांध परियोजना को तीन दशकों तक बाधित किया। मोदी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में की जा रही भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को महाराष्ट्र में ‘नर्मदा बचाओ आंदोलन’ की कार्यकर्ता मेधा पाटकर के शामिल होने का संदर्भ देते हुए यह कहा।

वहीं राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के महाराष्ट्र चरण के समापन पर रविवार को कहा कि उनका अनुभव बहुत समृद्धकारी रहा। पार्टी ने कहा कि इस यात्रा को चुनावी सफलता में तब्दील होने में थोड़ा वक्त लगेगा। कांग्रेस ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्रीय राजनीति एवं पार्टी के लिए क्रांतिकारी पल है। इससे पहले दिन में गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर पंचायतों एवं अनुसूचित इलाकों का विस्तार अधिनियम (पीईएसए ऐक्ट), वन अधिकार कानून, भूमि अधिकार, पंचायत राज कानून और स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण जैसे कानूनों को कमजोर करने का आरोप लगाया।

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्रामहाराष्ट्रबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?