लाइव न्यूज़ :

अब इस दिन रिलीज होगी अभिषेक बच्चन की 'मनमर्जियां'

By विवेक कुमार | Updated: July 27, 2018 15:59 IST

'मनमर्जियां' में अभिषेक के लुक को पहले ही रिवील किया जा चुका है।  फिल्म में अभिषेक सरदार के लुक में नजर आने वाले हैं।

Open in App

मुंबई, 27 जुलाई: अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'मनमर्जियां' 14 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले यह फिल्म 21 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म के जरिए काफी लम्बे समय के बाद अभिषेक बच्चन बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले अभिषेक 'हाउसफुल 3' में नजर आए थे। फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

बता दें कि 'मनमर्जियां' में अभिषेक के लुक को पहले ही रिवील किया जा चुका है।  फिल्म में अभिषेक सरदार के लुक में नजर आने वाले हैं। उनके साथ तापसी और विक्की भी प्रमुख भूमिका में हैं। आनन्द एल.राय इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहें हैं।

इसके अलावा ऐसी भी चर्चा है कि अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फिल्म गुलाब जामुन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को भी अनुराग कश्यप डायरेक्ट करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि ये फिल्म फैंटम फिल्मस के बैनर पर बनेगी।

अभिषेक और ऐश्वर्या बच्चन ने आठ साल पहले आखिरी बार मणिरत्नम की रावण में साथ काम किया था।हुमा कुरैशी को भी फिल्म गुलाब जामुन के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन फिल्म के लेट हो जाने के वजह से हुमा ने फिल्म को करने से मना कर दिया। 

टॅग्स :अभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्की100 करोड़ के पार पहुंची 'हाउसफुल 5', बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश

बॉलीवुड चुस्कीHousefull 5: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन हुई लीक, पायरेसी वेबसाइट्स पर उपलब्ध

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?