लाइव न्यूज़ :

आमिर खान और किरण राव ने की जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात, जानें क्या है मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 1, 2021 10:38 IST

केंद्र शासित प्रदेश को फिल्म शूटिंग के लिए ‘पसंदीदा’ जगह बनाने पर चर्चा की। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और निर्माता-निर्देशक किरण राव ने राजभवन में उपराज्यपाल से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर की नयी फिल्म नीति पर चर्चा की, जो जल्द ही रिलीज होगी।'लाल सिंह चड्ढा' 1994 की हॉलीवुड हिट फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स ने अभिनय किया था। खान ने हाल में लद्दाख में शूटिंग की थी।

श्रीनगरः बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और निर्माता-निर्देशक किरण राव ने राजभवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। लद्दाख में अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रहे बॉलीवुड हस्तियों ने राज्य की नई फिल्म नीति पर चर्चा करने के लिए मंत्री से मुलाकात की।

केंद्र शासित प्रदेश को फिल्म शूटिंग के लिए ‘पसंदीदा’ जगह बनाने पर चर्चा की। खान ने यहां राजभवन में उपराज्यपाल से मुलाकात की। उपराज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘‘आज मशहूर फिल्म अभिनेता आमिर खान और किरण राव से मुलाकात की। हमने जम्मू कश्मीर की नयी फिल्म नीति पर चर्चा की, जो जल्द ही रिलीज होगी।

चर्चा के दौरान बॉलीवुड में जम्मू कश्मीर को फिर से पसंदीदा फिल्म शूटिंग गंतव्य बनाने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।’’ अभिनेता इस समय कश्मीर में हैं और उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के लिए स्थान का चयन करने को लेकर बृहस्पतिवार को यहां अमर सिंह कॉलेज का दौरा किया। खान ने हाल में लद्दाख में शूटिंग की थी।

'लाल सिंह चड्ढा' 1994 की हॉलीवुड हिट फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स ने अभिनय किया था। आमिर ने फिल्म का निर्माण किया है, जिसमें करीना कपूर खान भी हैं। हाल ही में, फिल्म तब सुर्खियों में आई, जब कुछ नेटिज़न्स ने ट्विटर पर आरोप लगाया कि फिल्म यूनिट ने लद्दाख के वाखा इलाके में शूटिंग के दौरान गंदगी फैला दी थी। अभिनेता के प्रोडक्शन हाउस ने दावों का खंडन किया और आमिर खान प्रोडक्शंस (AKP) द्वारा अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी किया था।

टॅग्स :आमिर खानजम्मू कश्मीरमनोज सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस