लाइव न्यूज़ :

अमृतसर में लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग से ब्रेक लेकर स्वर्ण मंदिर पहुंचे आमिर, टेका मत्था

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 30, 2019 18:58 IST

आमिर खान एक से एक नायाब फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। आमिर जल्द लाल सिंह चड्ढा फिल्म में नजर आने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऐसे में हाल ही में आमिर अमृतसर स्थिति गुरुद्वारा हरमंदिर साहिब स्वर्ण मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। आमिर ने पंजाब में अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग करने पहुंचे थे।

आमिर खान ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान के फ्लॉप होने के बाद नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तैयारी में जुट गए हैं। इस फिल्म में आमिर एक नए रोल में नजर आएंगे। ऐसे में हाल ही में आमिर अमृतसर स्थिति गुरुद्वारा हरमंदिर साहिब स्वर्ण मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। आमिर ने पंजाब में अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग करने पहुंचे थे।

यहां उन्होंने शूटिंग के साथ साथ गुरुद्वारे जाकर आशीर्वाद भी लिया है।  आमिर ने गोल्डन टेंपल के गुरुद्वारा में जाकर मत्था टेका है। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

खबर के अनुसार आमिर का यहां जमकर स्वागत किया गया। आमिर को यहां मोमेंटो और किताब गिफ्ट में दी गई। इस दौरान आमिर ने डार्क टी-शर्ट पहनी है, साथ ही माथे पर सफेद कपड़ा बांधा हुआ है। तस्वीर में हाथ जोड़े गुरुद्वारे की ओर देखते हुए आमिर खान।

रिलीज हुआ मोशन पोस्टरफिल्म इसी साल 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है। मोशन पोस्टर के रिलीज होते ही ‘क्या पता हम में है कहानी या है कहानी में हम’ लाइन सुनाई दे रही हैं। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट सामने आती है। डायरेक्टर अद्वैत चंदन के निर्देशन में बन रही ये फिल्म हॉलीवुड की कल्ट फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी वर्जन है।

ऐसे में अब फिल्म का मोशन पोस्टर फैंस के लिए पेश किया गया है।खुद आमिर खान ने इसको अपने इंस्टाग्राम के पेज पर शेयर किया है।आमिर ने शेयर करते हुए लिखा है कि क्या पता हम में है कहानी, ये है कहानी  मे हम...

खास बात ये फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस साल की बात करें तो इस साल क्रिसमस पर  सलमान खान की फिल्म दबंग 3 रिलीज हो रही है, जो 20 दिसंबर को फैंस से रूबरू होने वाली है। 

आपको बता दें आमिर कुछ समय पहले बताया था कि मैं पिछले 8 साल से फिल्म के राइट्स खरीदने की कोशिश कर रहा हूं। इस फिल्म को देश के पंजाब और नार्थ के हिस्सों में शूट किया गया है। आमिर को लास्ट टाइम फैंस ने ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान में देखा था। ये फिल्म पर्दे पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी।

टॅग्स :आमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?