लाइव न्यूज़ :

'कॉकटेल' के 8 साल पूरे होने पर दीपिका पादुकोण ने लिया बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर बदला फोटो और नाम

By अमित कुमार | Updated: July 13, 2020 17:12 IST

'कॉकटेल' फिल्म के 8 साल पूरे होने के मौके पर दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर चेंज कर दी है। इसके साथ उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे फिल्म 'कॉकटेल' में दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान की कैमिस्ट्री कमाल की थी। दीपिका अपनी फिल्म 'कॉकेटल' के 8 साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का एक नया अवतार फैंस को देखने को मिला था।

दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'कॉकटेल' ने रिलीज के 8 साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म को फैंस से खासा प्यार मिला था। दीपिका पादुकोण का किरदार फिल्म में काफी बोल्ड था। दीपिका के इस किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया था। दीपिका अपनी फिल्म 'कॉकेटल' के 8 साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं। फिल्म के 8 साल पूरे होने पर दीपिका ने अपना प्रोफाइल पिक चेंज कर दिया। 

दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल पिक्चर चेंज कर दी है। उन्होंने नाम भी बदलकर वेरोनिका कर दिया है। उन्होंने प्रोफाइल में वेरोनिका के किरदार की तस्वीर लगाई है। दीपिका ने पहली बार ऑनस्क्रीन बिकनी इसी फिल्म में पहनी थी। दीपिका के अलावा डायना पेंटी भी इस फिल्म में एक अहम रोल में नजर आईं थी।  

'कॉकटेल' में बेहद अलग था दीपिका का अंदाज

फिल्म 'कॉकटेल' में दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान की कैमिस्ट्री कमाल की थी। लोगों को इन तीनों द्वारा फिल्म में की गई पागलपंती काफी पसंद आई थी। फिल्म के गाने सुपरहिट साबित हुई थी। फैंस तो इस फिल्म के सीक्वल की मांग भी तेजी से कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का एक नया अवतार फैंस को देखने को मिला था। 

डायना पेंटी ने भी शेयर किया वीडियो

डायना पेंटी ने भी फिल्म के 8 साल पूरे होने के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण के फॉलोअर्स की संख्या पांच करोड़ से अधिक हो गई है। दीपिका पादुकोण ने इसे लेकर अपने प्रशंसकों के समर्थन और प्यार को लेकर आभार व्यक्त किया। दीपिका ने लिखा कि वह यह उपलब्धि दिलाने के लिए प्रशंसकों की ''आभारी'' हैं। 

टॅग्स :दीपिका पादुकोणडायना पैंटीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!