लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग:अफगानिस्तान में भारत की भूमिका  

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: December 24, 2019 04:44 IST

राष्ट्रपति अशरफ गनी को 50.64 प्रतिशत वोट मिले हैं और प्रधानमंत्नी या मुख्य कार्यकारी डॉ. अब्दुल्ला अब्दुल्ला को 39.52 प्रतिशत वोट मिले हैं. तीसरे नंबर पर रहे हैं- गुलबदीन हिकमतयार, जिन्हें सिर्फ 3.8 प्रतिशत वोट मिले. बाकी 11 उम्मीदवारों को कुछ-कुछ हजार वोट मिले हैं.

Open in App
ठळक मुद्देये चुनाव हुए थे, 28 सितंबर को लेकिन परिणाम की घोषणा तीन माह बाद हुई है. अभी भी अगले तीन दिन में उम्मीदवारों की शिकायतें दर्ज होंगी. उनके फैसले के बाद पक्के परिणाम आएंगे.

अफगानिस्तान के चौथे राष्ट्रीय चुनाव के प्रारंभिक परिणाम हमारे सामने हैं. राष्ट्रपति अशरफ गनी को 50.64 प्रतिशत वोट मिले हैं और प्रधानमंत्नी या मुख्य कार्यकारी डॉ. अब्दुल्ला अब्दुल्ला को 39.52 प्रतिशत वोट मिले हैं.

तीसरे नंबर पर रहे हैं- गुलबदीन हिकमतयार, जिन्हें सिर्फ 3.8 प्रतिशत वोट मिले. बाकी 11 उम्मीदवारों को कुछ-कुछ हजार वोट मिले हैं. ये चुनाव हुए थे, 28 सितंबर को लेकिन परिणाम की घोषणा तीन माह बाद हुई है. अभी भी अगले तीन दिन में उम्मीदवारों की शिकायतें दर्ज होंगी. उनके फैसले के बाद पक्के परिणाम आएंगे.

पक्का परिणाम जो भी घोषित किया जाए, यह बात पक्की है कि यह चुनाव पिछले चुनाव के मुकाबले ज्यादा विवाद पैदा करेगा. पिछले राष्ट्रपति चुनाव में गनी राष्ट्रपति चुने गए तो दूसरे उम्मीदवार अब्दुल्ला को चुप करने के लिए उन्हें मुख्य कार्यकारी (प्रधानमंत्नी-जैसा) बना दिया गया लेकिन गनी और अब्दुल्ला के बीच सदा तनाव बना रहा.

इस बार कुल 27 लाख मतदाताओं में से सिर्फ 18 लाख को वोट डालने दिया गया. यानी इलाके चुन-चुनकर उनके वोटरों को अवैध घोषित किया गया. गनी पठान हैं और अब्दुल्ला पठान और ताजिक माता-पिता की संतान हैं. अफगानिस्तान में भी जातीय आधार पर वोट बंट जाते हैं. पठान, ताजिक, हजारा, उजबेक आदि वहां मुख्य जातियां हैं.

अफगानिस्तान में तालिबान और इन नेताओं के बीच समझौता करवाने के लिए अमेरिका के प्रतिनिधि जलमई खलीलजाद लगे हुए हैं लेकिन गनी और अब्दुल्ला के बीच विवाद से उनकी मुसीबतें पहले से भी ज्यादा बढ़ जाएंगी. यह स्थिति अमेरिका और पाकिस्तान दोनों को निराश करेगी क्योंकि अमेरिका अपने फौजियों पर वहां करोड़ों रु. रोज बहा रहा है और पाकिस्तान पर तो अफगान-संकट का सीधा प्रभाव हो रहा है.

आश्चर्य है कि इस संकट को हल करने में भारत उदासीन है. अफगानिस्तान शांत हो तो भारत को पूरे मध्य एशिया तक पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा. गनी और अब्दुल्ला दोनों भारत के मित्न हैं. भारत की भूमिका अफगानिस्तान में सबसे रचनात्मक हो सकती है.

टॅग्स :अफगानिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

विश्व अधिक खबरें

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

विश्वदुश्मन की नजरों से खुद को यदि देखें तो हम भी वैसे ही दिखते हैं!

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल