लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः ट्रम्प और मैक्रों की नोक-झोंक

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: November 15, 2018 20:46 IST

ट्रम्प ने अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही घोषणा कर दी थी कि उनकी नीति है, ‘‘पहले अमेरिका’’ यानी अमेरिकी राष्ट्रहित के खातिर वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। किसी भी राष्ट्र का वे साथ छोड़ सकते हैं और किसी का भी हाथ पकड़ सकते हैं।

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच आजकल जैसी नोक-झोंक चल रही है, वैसी चाल्र्स दगाल के जमाने में भी नहीं चली थी।ट्रम्प और मैक्रों के बीच साल भर पहले तक जबर्दस्त मैत्री और अनौपचारिकता देखने को मिलती थी लेकिन इधर प्रथम विश्व युद्ध के शताब्दी समारोह में दोनों नेताओं के बीच काफी कटु शब्दों का आदान-प्रदान हुआ।

ट्रम्प ने अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही घोषणा कर दी थी कि उनकी नीति है, ‘‘पहले अमेरिका’’ यानी अमेरिकी राष्ट्रहित के खातिर वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। किसी भी राष्ट्र का वे साथ छोड़ सकते हैं और किसी का भी हाथ पकड़ सकते हैं।

ट्रम्प जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से तो पहले ही खफा थे अब मैक्रों ने भी उन पर हमला बोल दिया है। मैक्रों ने कहा है कि यूरोपीय देशों को अपनी फौज खुद खड़ी करनी चाहिए। यूरोप को रूस, चीन और अमेरिका से खतरा है। द्वितीय महायुद्ध के बाद ऐसी बात पहली बार दुनिया के कानों में आई है कि यूरोप को अमेरिका से खतरा है।

ट्रम्प ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए जर्मनी और फ्रांस के साझा रवैये की काफी मजाक उड़ाई है। दशकों तक एक-दूसरे के दुश्मने रहे जर्मनी और फ्रांस के आपसी युद्धों की ट्रम्प ने याद दिलाई है। ट्रम्प आजकल अमेरिकी राष्ट्रवाद की प्रतिमूर्ति बने हुए हैं।

मैक्रों का तर्क है कि जो राष्ट्रवादी होते हैं, वे संकीर्ण, स्वार्थी और अल्पदृष्टि होते हैं। वे आखिरकार अपने राष्ट्र का ही नुकसान करते हैं। इस पर ट्रम्प ने ट्वीट किया है कि फ्रांस से ज्यादा राष्ट्रवादी और कौनसा-राष्ट्र है।

उन्होंने यह भी कहा है कि इसीलिए ताजा जनमत संग्रह में मैक्रों को फ्रांस में सिर्फ 26 प्रतिशत लोगों का समर्थन बचा है। उनका कहना है कि बढ़ती बेरोजगारी, गिरते जीवन-स्तर और महंगाई तो मैक्रों संभाल नहीं पा रहे हैं और दूसरों को उपदेश देने पर तुले हुए हैं। पता नहीं, ट्रम्प और मैक्रों की यह नोक-झोंक यूरोप को किधर ले जाएगी ?

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपइमेनुअल मेक्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin India Visit: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...!

विश्वTrump Health Report: व्हाइट हाइस ने जारी किया राष्ट्रपति ट्रंप का एमआरआई स्कैन, जानें हेल्थ रिपोर्ट में क्या आया सामने

विश्वअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए दो तीखे लाल मिर्च..!

विश्वUS: ट्रंप ने अफगान वीजा किया रद्द, अब अमेरिका नहीं आ सकेंगे अफगान नागरिक, व्हाइट हाउस फायरिंग के बाद एक्शन

विश्वUS: डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों के ग्रीन कार्ड की जांच का दिया आदेश, जानें भारतीय पर क्या होगा इसका असर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वतनाव फिर बढ़ने पर थाईलैंड ने कंबोडिया से सटी सीमा पर हवाई हमले शुरू

विश्वसौर तूफान: अंतरिक्ष से खतरे की आहट, इथियोपिया से उठे ज्वालामुखी गुबार से हवाई जहाजों...

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत