लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: अमेरिका-ईरान के बीच तनाव

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: June 24, 2019 14:28 IST

ट्रम्प का यह कहना कि अमेरिकी सेना ईरान पर हमला बोलती, उसके दस मिनट पहले उन्होंने उसे इसलिए रोक दिया कि उस हमले से 150 ईरानियों की मौत हो जाती, यह बात बहुत हास्यास्पद है.

Open in App

फारस की खाड़ी में पिछले कुछ दिनों से वैसे ही भयानक दृश्य दिखाई पड़ रहे हैं, जैसे 1962 में क्यूबा के समुद्र तट पर दिखाई पड़ रहे थे. जैसे अमेरिका ने क्यूबा पर हमले की तैयारी कर ली थी, वैसे ही डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिका ने ईरान पर हमले की तैयारी कर रखी है. 

उस समय यदि सोवियत संघ अमेरिका के मुकाबले खड़ा नहीं होता तो क्यूबा धराशायी हो जाता. लेकिन आज न तो शीतयुद्ध का माहौल है और न ही अमेरिका के मुकाबले कोई सोवियत संघ-जैसी महाशक्ति है. इसीलिए डर लगता है कि ट्रम्प जैसा तुनकमिजाज राष्ट्रपति कहीं ईरान पर बम-वर्षा न कर बैठे. 

ट्रम्प ने ईरान के साथ हुए परमाणु-समझौते को रद्द कर दिया है और जिन राष्ट्रों ने उस समझौते को संपन्न करने में अपनी पूरी ताकत लगा दी थी, उनकी राय को दरकिनार करके वे मनमर्जी कर रहे हैं. ट्रम्प का यह संदेह कुछ हद तक सही हो सकता है कि ईरान परमाणु-समझौते में यह वादा करने के बावजूद कि वह परमाणु बम नहीं बनाएगा, छुप-छुपकर बम बना रहा है. 

लेकिन इस संभावना को रोकने के कई कानूनी तरीके हैं. उन्हें अपनाने के बजाय ट्रम्प ने धमकियों का रास्ता अपना रखा है. पहले उन्होंने ईरान पर तरह-तरह के प्रतिबंध लगा दिए और फिर भारत-जैसे राष्ट्रों पर दबाव डालकर उन्होंने ईरान से कच्चे तेल की खरीददारी रुकवा दी है. अब  फारस की खाड़ी में तनाव पैदा कर वे इस राष्ट्र के घुटने टिकवाना चाहते हैं. लेकिन अमेरिकी ड्रोन को गिराकर ईरान ने ट्रम्प को यह बता दिया है कि वे ईरान को ब्लैकमेल नहीं कर सकते. 

ट्रम्प का यह कहना कि अमेरिकी सेना ईरान पर हमला बोलती, उसके दस मिनट पहले उन्होंने उसे इसलिए रोक दिया कि उस हमले से 150 ईरानियों की मौत हो जाती, यह बात बहुत हास्यास्पद है. क्या ट्रम्प सचमुच इतने दयालु हैं? क्या अमेरिका का चित्त इतना अहिंसक है? अमेरिका की तो स्थापना का मूल ही हिंसा में है. ट्रम्प को चाहिए कि वे अपनी दादागीरी छोड़ें, अपने बड़बोलेपन पर लगाम लगाएं, अपने यूरोपीय साथी राष्ट्रों की सुनें और ईरान से सार्थक संवाद कायम करें.

टॅग्स :अमेरिकाईरानडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

विश्वदुश्मन की नजरों से खुद को यदि देखें तो हम भी वैसे ही दिखते हैं!

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे