लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: यूक्रेन युद्ध में स्विट्जरलैंड का मध्यस्थता का प्रयास

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Published: May 07, 2024 10:06 AM

हम जानते हैं कि स्विट्जरलैंड 'प्रोटेक्टिव पावर मैंडेट' के जरिये, द्विपक्षीय राजनयिक संबंध नहीं रखने वाले देशों की ओर से कार्य करता है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन और रूस के बीच शत्रुता समाप्त करने के लिए स्विट्जरलैंड मध्यस्थता कर सकता हैअपने संसाधनों को मध्यस्थता पर खर्च करना स्विट्जरलैंड की आधिकारिक नीति है इस तरह के हस्तक्षेप एक अधिक सुरक्षित परस्पर जुड़े विश्व की दिशा में मदद करते हैं

यह खबर कि यूक्रेन और रूस के बीच शत्रुता समाप्त करने के लिए स्विट्जरलैंड मध्यस्थता कर सकता है, एक आश्चर्यजनक लेकिन स्वागतयोग्य घटनाक्रम था। हम जानते हैं कि स्विट्जरलैंड 'प्रोटेक्टिव पावर मैंडेट' के जरिये, द्विपक्षीय राजनयिक संबंध नहीं रखने वाले देशों की ओर से कार्य करता है। स्विट्जरलैंड ने 1971 से 1976 तक बांग्लादेश विवाद के दौरान पाकिस्तान में भारत के और भारत में पाकिस्तान के हितों का प्रतिनिधित्व किया, जब पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंध बाधित हो गए थे। इसी प्रकार, 1961 में जब राजनयिक संबंध समाप्त हो गए तो बर्न ने क्यूबा के साथ अमेरिकी हितों का प्रतिनिधित्व किया. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बर्न के पास ऐसे 200 जनादेश थे।

हालांकि भारत में बहुत से लोग नहीं जानते कि स्विट्जरलैंड युद्धरत देशों या विद्रोही समूहों के बीच मध्यस्थता के प्रयासों में भी सफल रहा था। इस तरह का प्रसिद्ध समझौता 1962 में फ्रांस और अल्जीरियाई गणराज्य की अंतरिम सरकार(जीपीआरए) के बीच हुआ था, जिसे ‘एवियन समझौते’ के रूप में जाना जाता है।   ईटीएच ज्यूरिख में सुरक्षा अध्ययन केंद्र (सीएसएस) और स्विस पीस फाउंडेशन के संयुक्त उद्यम ‘मध्यस्थता समर्थन परियोजना’ के एक पेपर में दावा किया गया है कि स्विट्जरलैंड ने वर्ष 2000 के बाद से 20 शांति प्रक्रियाओं में सफलतापूर्वक मध्यस्थता की है।  अपने संसाधनों को मध्यस्थता पर खर्च करना स्विट्जरलैंड की आधिकारिक नीति है क्योंकि इस तरह के हस्तक्षेप एक अधिक सुरक्षित परस्पर जुड़े विश्व की दिशा में मदद करते हैं। स्विट्जरलैंड का मानना है कि सुरक्षा खतरों का मुकाबला करने के लिए इस तरह का वैश्विक बोझ साझा करना आवश्यक है। इससे दुनिया में स्विस की स्थिति में भी सुधार होगा. इसके अलावा, यह ‘उन मूल्यों को ध्यान में रखते हुए है जिन्हें कई स्विस मानते हैं, जैसे तटस्थता, मानवीय परंपरा और अल्पसंख्यक अधिकारों की सुरक्षा’।

इस उद्देश्य से स्विस सरकार ने मध्यस्थता प्रयासों के लिए अपने विदेश कार्यालय में एक नया प्रभाग ‘मानव सुरक्षा प्रभाग’ बनाया। उनकी संसद ने शांति संवर्धन गतिविधियों के लिए निश्चित वार्षिक बजट को मंजूरी दे दी है। यूक्रेन-रूस शांति प्रक्रिया के संबंध में, ‘द कीव इंडिपेंडेंट’ ने 2 मई को रिपोर्ट दी है कि मध्य स्विट्जरलैंड में लेक ल्यूसर्न पर बर्गेनस्टॉक रिसॉर्ट में 15-16 जून को ‘शांति शिखर सम्मेलन’ होने की संभावना है। इसमें कहा गया कि वार्ता में 160 राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों को आमंत्रित किया जाएगा। हालांकि, रूस को ‘इस स्तर पर’ आमंत्रित नहीं किया गया है. यह स्विट्जरलैंड के बर्न में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और स्विस राष्ट्रपति वियोला एमहर्ड के बीच 10 अप्रैल की वार्ता का परिणाम था. हालांकि इसकी घोषणा होते ही रूस ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादस्विट्जरलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia-Ukraine War: खार्किव पर रूसी सेना ने पकड़ मजबूत की, 200 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा किया

भारतविदेश मंत्री जयशंकर ने बताई 'मोदी जी ने वार रुकवा दी पापा' के पीछे की असली कहानी, जानें पीएम ने युद्ध रोकने के लिए क्या किया

विश्वRussia-Ukraine war: रूसी सेना ने 10 अमेरिकी मिसाइलों को मार गिराया, खारकीव में फिर खोला मोर्चा, पीछे हट रही है यूक्रेनी फौज

विश्वRussia-Ukraine war: यूक्रेन को SAMP/T एयर डिफेंस सिस्टम देने जा रहा है इटली, प्रधानमंत्री मेलोनी जी7 सम्मेलन के दौरान करेंगी घोषणा

विश्वRussia-Ukraine war: यूक्रेनी सेना के पांव अब उखड़ने लगे हैं, सेना के कमांडर-इन-चीफ ने माना हथियारों की भारी कमी, अमेरिका ने गोला बारूद भेजना शुरू किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री 'प्रचंड' ने जीता संसदीय विश्वास मत , 18 महीने में चौथी बार हुआ ऐसा

विश्वSouth African Parliamentary Elections: पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को झटका, संसदीय चुनाव में खड़े होने की इजाजत नहीं, कोर्ट ने कसी नकेल

विश्वईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी अमेरिका निर्मित बेल 212 हेलिकॉप्टर पर सवार थे, जानें इसके बारे में

विश्वTaiwan new President: ताइवान राष्ट्रपति लाई चिंग ते ने शपथ ली, पहले भाषण में चीन से कहा-सैन्य धमकी मत दो...

विश्वEbrahim Raisi dead: कौन होगा ईरान का अगला राष्ट्रपति? क्या कहता है देश का संविधान? जानें कौन हैं मोहम्मद मोखबर?