लाइव न्यूज़ :

रूस में जन-प्रदर्शनों से व्लादिमीर पुतिन की मुसीबत, वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: February 5, 2021 18:08 IST

व्लादिमीर पुतिन के एकछत्न राज्य में यह सब क्यों हो रहा है? यह हो रहा है, एलेक्सी नवलनी के नेतृत्व में. नवलनी कौन है? यह 46 साल का चिर-युवा है, जिसने सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी अभियान चला रखा है और जिसे अगस्त 2020 में जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी.

Open in App
ठळक मुद्दे यूरोपीय संघ ने नवलनी के मामले में कई रूसी संस्थाओं पर प्रतिबंध भी लगा दिए हैं. पुतिन की ‘यूनाइटेड रशिया’ पार्टी को वह ‘गुंडों और चोरों का अड्डा’ कहने लगा. जर्मनी से इलाज करवाकर लौटने पर उसे दुबारा जेल में डाल दिया गया है.

क्या कभी कोई कल्पना कर सकता था कि मास्को से ब्लादिवस्तोक तक दर्जनों शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतर आएंगे और ‘पुतिन तुम हत्यारे हो’, ऐसे नारे लगाएंगे? लेकिन आजकल पूरा रूस जन-प्रदर्शनों से खदबदा रहा है. नर-नारी और बच्चे-बूढ़े भयंकर ठंड की परवाह किए बिना रूस की सड़कों पर डंडे खा रहे हैं और गिरफ्तारियां दे रहे हैं.

व्लादिमीर पुतिन के एकछत्न राज्य में यह सब क्यों हो रहा है? यह हो रहा है, एलेक्सी नवलनी के नेतृत्व में. नवलनी कौन है? यह 46 साल का चिर-युवा है, जिसने सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी अभियान चला रखा है और जिसे अगस्त 2020 में जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी.

नवलनी यो तो 2008 से ही कई सरकारी कंपनियों और नेताओं के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए रूस में प्रसिद्ध हो गए थे लेकिन पिछले दिनों जब एक हवाई यात्ना के दौरान वे अचानक बेहोश हो गए तो उन्हें इलाज के लिए जर्मनी ले जाया गया. जर्मन डॉक्टरों ने सिद्ध किया कि उन्हें जहर दिया गया था.

इसी तरह का ‘नोविचेक’ नामक जहर रूसी जासूस सर्गेइ स्कृपाल को भी देकर मारा गया था. यूरोपीय संघ ने नवलनी के मामले में कई रूसी संस्थाओं पर प्रतिबंध भी लगा दिए हैं. वैसे नवलनी को कोई प्रभावशाली नेता नहीं माना जाता था लेकिन उसके उग्र राष्ट्रवादी तेवरों और भ्रष्टाचार-विरोध के कारण रूसी नौजवान उसकी तरफ आकर्षित होने लगे थे.

2011 के चुनावों में उसका असर भी दिखाई पड़ने लगा. पुतिन की ‘यूनाइटेड रशिया’ पार्टी को वह ‘गुंडों और चोरों का अड्डा’ कहने लगा. उसे दो-तीन बार जेल भी हुई लेकिन वह डरा नहीं. अब उसने पुतिन के भ्रष्टाचार पर सीधा आक्रमण शुरू कर दिया है. अब पुतिन की तरह उसे भी सारी दुनिया जानने लगी है. जर्मनी से इलाज करवाकर लौटने पर उसे दुबारा जेल में डाल दिया गया है.

नवलनी की रिहाई के लिए हजारों प्रदर्शनकारी गिरफ्तारियां दे रहे हैं. ‘ब्लैक सी’ पर अरबों रु. की लागत से बने महल को पुतिन का बताया जा रहा है. इन आरोपों को पुतिन बराबर नकारते आ रहे हैं और कह रहे हैं कि वे रूस में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में कोई कसर नहीं रखेंगे. पश्चिमी राष्ट्र रूस की इस मुसीबत का मजा ले रहे हैं.

टॅग्स :रूसव्लादिमीर पुतिनजर्मनीब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी