लाइव न्यूज़ :

खाशोगी: ट्रम्प की गीदड़ भभकी

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: October 15, 2018 22:39 IST

तुर्की सरकार का कहना है कि खाशोगी की तत्काल हत्या कर दी गई और उनके शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दिए गए। 

Open in App

सऊदी अरब के प्रसिद्ध पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या का मामला अब गजब का तूल पकड़ रहा है। हर साल दर्जनों पत्रकारों की हत्या के मामले सामने आते हैं लेकिन वे उन देशों के आंतरिक मामले होते हैं। यह मामला तीन देशों के बीच का है। सऊदी अरब, अमेरिका और तुर्की। तुर्की के शहर इस्तांबुल में सऊदी वाणिज्य दूतावास है। खाशोगी इस दूतावास में अपने कानूनी कागजात लेने गए थे ताकि एक तुर्की महिला से उनकी शादी हो सके। उन्हें कागजात लेने के लिए जिस दिन बुलाया गया था (2 अक्तूबर), उस दिन उनकी मंगेतर भी उनके साथ गई थी। वह घंटों इंतजार करती रही और खाशोगी बाहर ही नहीं आए।

तुर्की सरकार का कहना है कि खाशोगी की तत्काल हत्या कर दी गई और उनके शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दिए गए। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि यदि सऊदी अरब की सरकार ने यह हत्या की है तो वे उसे कठोर सजा देंगे। ट्रम्प ने ऐसा इसलिए कहा है कि खाशोगी आजकल सऊदी अरब छोड़कर अमेरिका में रह रहे थे और ‘वाशिंगटन पोस्ट’ के लिए काम कर रहे थे। खाशोगी के मामले में यूरोपीय राष्ट्र भी काफी भन्नाए हुए हैं। खाशोगी और सऊदी अरब के 33 वर्षीय शासक मोहम्मद बिन सलमान के बीच काफी दिनों से ठनी हुई थी। शहजादे सलमान के खिलाफ खाशोगी जमकर लिखते रहे हैं। 

यदि उनकी हत्या के बारे में तुर्की का आरोप सही निकला तो शहजादे सलमान की इज्जत पेंदे में बैठ जाएगी। लेकिन ट्रम्प ने जो धमकी दी है, वह कोरी गीदड़-भभकी दिखाई पड़ती है, क्योंकि अमेरिकी हथियारों की खरीद के लिए सऊदी अरब ने 110 बिलियन डॉलर का सौदा कर रखा है। ट्रम्प ने खुद माना है कि यदि वे इस सौदे को रद्द कर देंगे तो अमेरिका के लगभग साढ़े चार लाख लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी। सऊदी अरब ने कहा है कि यदि अमेरिका कोई दुस्साहस करेगा तो उसका वह मुंहतोड़ जवाब देगा। जाहिर है बड़बोले ट्रम्प अपने बच निकलने का रास्ता खोज लेंगे।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को बधाई दी

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्वजर्मनी से 12 माह में 5,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा-ईरान से हार रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUAE के फुजैराह हमले पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बोले- "भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट"

विश्वअमेरिका के दावों की खुली पोल; होर्मुज जलडमरूमध्य में 5 नागरिकों की मौत से ईरान में भारी आक्रोश

विश्व7 दिन में 18 लोगों की मौत, 54000 से अधिक परिवार प्रभावित, विद्यालयों और अस्पतालों में पानी और 17 सड़कों पर आवागमन बाधित

विश्वMadrid Open 2026: जानिक सिनर ने रचा इतिहास, लगातार 5 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह