लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: क्यों भारत चाहता है बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी

By आरके सिन्हा | Updated: November 23, 2023 10:39 IST

पड़ोसी देश बांग्लादेश में 12वां संसदीय चुनाव 7 जनवरी, 2024 को होगा और जाहिर तौर पर भारत की इन चुनावों पर करीबी नजर रहने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देपड़ोसी देश बांग्लादेश में 12वां संसदीय चुनाव 7 जनवरी, 2024 को होगा बांग्लादेश के इस चुनाव पर भारत की भी करीबी नजर रहने वाली है बांग्लादेश में नई संसद के चुनाव की घोषणा के साथ तनाव और उपद्रव भी शुरू हो गया है

पड़ोसी देश बांग्लादेश में 12वां संसदीय चुनाव 7 जनवरी, 2024 को होगा और जाहिर तौर पर भारत की इन चुनावों पर करीबी नजर रहने वाली है। बांग्लादेश में नई संसद के चुनाव की घोषणा के साथ ही स्वाभाविक रूप से राजनीतिक तनाव और उपद्रव भी शुरू हो गए हैं।

प्रमुख विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और जमात-ए-इस्लामी ने मांग की है कि चुनाव एक गैर-पार्टी अंतरिम सरकार की निगरानी में हों। इसके नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के इस्तीफे की मांग करते हुए सड़कों पर उतर आए हैं। शेख हसीना की  सत्तारूढ़ अवामी लीग ने विपक्ष की मांग को खारिज कर दिया है और कहा है कि चुनाव शेख हसीना के नेतृत्व में ही होंगे।

इस बीच, भारत की तो चाहत होगी कि अगले चुनाव में भी अवामी पार्टी को सफलता मिले। इसमें कोई शक नहीं है कि शेख हसीना भारत के प्रति कृतज्ञता का भाव रखती हैं और भारत भी उन्हें हरसंभव सहयोग देता रहता है। शेख हसीना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंध मजबूत हो रहे हैं, जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों और आपसी विश्वास व समझ पर आधारित है।

भारत ने शेख हसीना को विगत सितंबर के महीने में नई दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में मित्र देश के रूप में आमंत्रित किया था। हालांकि बांग्लादेश जी-20 का सदस्य देश तो नहीं है, पर भारत ने बांग्लादेश को मेजबान तथा जी-20 के अध्यक्ष के रूप में आमंत्रित करके साफ संकेत दे दिया था कि वह पड़ोसी मित्र देश को बहुत अहमियत देता है।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हमेशा इस तथ्य को माना है कि भारत ने बांग्लादेश की आजादी में महत्वपूर्ण रोल निभाया था। शेख हसीना के लिए भारत की राजधानी नई दिल्ली तो अपने दूसरे घर की तरह ही है। उन्होंने यहां सन्‌ 1975 से 1981 के दौरान निर्वासित जीवन गुजारा था। तब उनके साथ उनके पति डॉ.एम.ए.वाजेद मियां और उनके दोनों बच्चे भी थे।

दरअसल शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश के संस्थापक बंग बंधु शेख मुजीब-उर-रहमान, मां और तीन भाइयों का 15 अगस्त, 1975 को कत्ल कर दिया गया था ढाका में। उस भयावह कत्लेआम के समय शेख हसीना अपने पति और बच्चों के साथ जर्मनी में थीं इसलिए उन सबकी जान बच गई थीं। शेख हसीना के परिवार के कत्लेआम ने उन्हें बुरी तरह से झिंझोड़ दिया था। तब भारत ने उन्हें राजनीतिक शरण दी थी।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि भारत-बांग्लादेश संबंध वर्तमान समय में ठीक दिशा में बढ़ रहे हैं। बहरहाल, भारत की चाहत है कि शेख हसीना बांग्लादेश में हिंदुओं पर होने वाले हमलों पर भी रोक लगाएं। उन्हें सम्मानपूर्वक स्वतंत्र जीवन यापन का अधिकार दिलाएं।

टॅग्स :बांग्लादेशभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वCanada: भारतीय महिला की कनाडा में हत्या, संदिग्ध अब्दुल गफूरी की तलाश जारी

कारोबारRupee vs Dollar: भारतीय रुपया हुआ मजबूत, डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त

विश्वअमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीय गिरफ्तार, बॉर्डर पर गश्त के दौरान पुलिस ने पकड़ा

विश्व'भारत के साथ संबंध सुधारने पर काम कर रहें मोहम्मद युनुस', बांग्लादेशी वित्त सलाहकार का दावा

विश्वपुरानी पड़ती पीढ़ी से क्यों बढ़ने लगता है नई पीढ़ी का टकराव ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वतुर्किये में प्लेन क्रैश हादसा, लीबिया के सैन्य प्रमुख समेत 8 की मौत

विश्वUS: अज्ञात बंदूकधारी का आतंक, पुलिसकर्मी को मारी गोली, मौत

विश्वअमेरिका: पेंसिल्वेनिया में नर्सिंग होम में धमाका, 2 लोगों की दर्दनाक मौत

विश्वरूस ने फिर फहराया पक्की दोस्ती का परचम?, रूस ने मुंंह खोला तो पश्चिमी देशों को मिर्ची...

विश्व'अगर भारत ने बांग्लादेश की तरफ बुरी नज़र से देखने की हिम्मत की...': पाकिस्तानी लीडर की युद्ध की धमकी, VIDEO