लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: अपने-अपने कर्मों के लिए हम खुद ही होते हैं जिम्मेदार

By गिरीश्वर मिश्र | Updated: May 23, 2024 11:11 IST

स्मरणीय है कि बुद्ध के पहले कर्म की अवधारणा कर्मकांड से जुड़ी हुई थी। जैन विचारकों ने उसके नैतिक पक्ष की ओर ध्यान आकर्षित किया, विशेष रूप से हिंसा को ध्यान में रख कर।

Open in App
ठळक मुद्देइच्छा न करना ही दुःख दूर करने का उपाय हैबुद्ध ने इससे उबरने के लिए नैतिक उपाय बताएचूंकि दुःख प्रत्येक व्यक्ति का निजी होता है, समाधान भी उसी से जुड़ा होगा

गौतम बुद्ध का जोर कर्म पर था। कर्म का शाब्दिक अर्थ है क्रिया। क्रिया सही या गलत हो सकती है। कर्म करना और भविष्य में (समानांतर अच्छे-बुरे) परिणाम इसे अभी या आगे के जन्म में अनुभव करने होंगे ही, यह बात हिंदू, बौद्ध और जैन सभी स्वीकार करते हैं। आखिर बीज बोएंगे तो फसल तो होगी ही! कर्म का नैतिक मूल्य होता है। कर्ता के लिए अच्छे कर्म का अच्छा और बुरे कर्म का बुरा परिणाम होगा ही होगा।

स्मरणीय है कि बुद्ध के पहले कर्म की अवधारणा कर्मकांड से जुड़ी हुई थी। जैन विचारकों ने उसके नैतिक पक्ष की ओर ध्यान आकर्षित किया, विशेष रूप से हिंसा को ध्यान में रख कर। बौद्ध मत ने नैतिकता के पक्ष को पुष्ट किया। वे कर्म को मंतव्य या कर्म करने की इच्छा (इंटेंशन) तक ले गए। मात्र विचार या मन की दशा से भी कर्म होता है। वैसे तो सभी प्राणी समान नैतिक दायित्व रखते हैं परंतु जन्म के समय पूर्व जन्म के सभी कर्मों के अधीन होते हैं। पर आगे ठीक होने का अवसर मिलता है। अच्छे मंतव्य से मन पवित्र होता है। साथ ही ध्यान से भी शुद्धि होती है। बुद्ध ने यह आर्य सत्य देखा- दुःख सबको होता है। इच्छा दुःख का कारण है। हम वह सब चाहते हैं जो असंभव है। 

इच्छा न करना ही दुःख दूर करने का उपाय है। बुद्ध ने इससे उबरने के लिए नैतिक उपाय बताए। उनका आर्य अष्टांगिक मार्ग सम्यक पर जोर देता है: सम्यक् आचरण, मानसिक प्रशिक्षण। चूंकि दुःख प्रत्येक व्यक्ति का निजी होता है, समाधान भी उसी से जुड़ा होगा। यहां ईश्वर की आवश्यकता नहीं है। हम सब अपने-अपने कर्म के लिए जिम्मेदार हैं। बुद्ध परम व्यावहारिक हैं। वे खुद को एक ‘शल्य चिकित्सक’ कहते हैं जो इच्छा के बाण को निकालता है। जैसे समुद्र का एक ही स्वाद होता है कि वह चारों ओर नमकीन होता है, वैसे ही बुद्ध के सभी उपदेशों का एक ही अर्थ है–मुक्ति या निर्वाण।

बुद्ध की दृष्टि में हमारे जीवन में जो कुछ है और जो भी अनुभव होते हैं वे सिर्फ प्रक्रिया होते हैं। वे अनुभव का प्रामाण्य स्वीकार करते हैं और कहते हैं कि यदि भिन्न जानकारी मिले तो अनुभव को ही प्रमाण मानो। कुछ भी कारण से स्वतंत्र नहीं होता है। सभी चीजें कारण से जुड़ी हैं या कहें सबकुछ कारण से पैदा होता है। पर इस विश्व का न आरंभ है न कोई अंतिम कारण है, हां कुछ कड़ियां जरूर होती हैं। विश्व में प्रक्रियाएं होती हैं जो यादृच्छिक (रैंडम) नहीं हैं पर बहुत स्पष्टता से निर्धारित भी नहीं हैं।

कर्म नैतिक कारणता या दायित्व से जुड़ा होता है। पर कर्म ही एकमात्र कारण नहीं है। कर्म एक सामान्य दशा या परिप्रेक्ष्य पैदा करता है पर और भी कारण होते हैं जैसे बीमारी। नए कर्म में चुन सकते हैं पर एक सीमा के ही भीतर। कर्म को केंद्र में लाकर बुद्ध ने आत्म की जगह प्रक्रिया को स्थापित किया जो अनुभवगम्य है। वह परिवेश से जुड़ता है। कर्म के लिए सभी जिम्मेदार लोग प्रयास से निर्वाण पा सकते हैं।

टॅग्स :गौतम बुद्धGautam Buddha Nagar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP News: एक्शन में यूपी पुलिस, गौतमबुद्ध नगर में अलग-अलग इलाकों में सर्च ऑपरेशन के बाद 12 अपराधी गिरफ्तार

पूजा पाठBuddha Purnima 2025: युद्ध को मानवता के लिए अनावश्यक दु:ख मानते थे बुद्ध, शांति, करुणा और अहिंसा के प्रतीक

भारतLok Sabha Election 2024: "अगर योगी, मोदी को अपना नहीं समझते, ...गद्दार", सांसद महेश शर्मा ने विपक्षी पर बोला हमला

भारतGautam Buddha Nagar Lok Sabha seat: 15 उम्मीदवार में दंगल, 19प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त, बीजेपी, सपा और बसपा में टक्कर, जानिए कब पड़ेंगे वोट और किस दिन काउंटिंग

बॉलीवुड चुस्कीSnake Venom Case: जेल से बाहर निकले एल्विश यादव, कोर्ट ने दी जमानत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स