लाइव न्यूज़ :

घरेलू कलह के मामले में आखिर महिलाएं क्यों उठाती हैं आत्मघाती कदम, जानिए क्या हो सकते हैं कारण

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: June 2, 2022 14:06 IST

महिलाओं की ऊंची उड़ान को इस नजरिये से नहीं देखा जाता कि वे परिवार का सहारा बन रही हैं, उसका नाम रोशन कर रही हैं बल्कि यह सोचा जाता है कि वे घर के पुरुषों को नीचा दिखा रही हैं। यह हीन भावना भी घरेलू विवादों को जन्म देती हैं जिनकी परिणति बेहद दुखद रहती है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विवाह तथा परिवार संस्था को मजबूत करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देघरेलू हिंसा के अधिकांश मामलों में यह देखा गया है कि महिलाएं ही आत्मघाती कदम उठाती हैं।समाज तो बदल रहा है, महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी कर रही हैं लेकिन घर, कार्यालय तथा समाज का नजरिया उनके प्रति नहीं बदला है।

महिलाएं जब पति या ससुराल के अन्य लोगों के हाथों मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का लगातार शिकार होती हैं तो वे आत्मघाती कदम उठा लेती हैं। पारिवारिक कलह में पुरुष भी खतरनाक अपराध करने में पीछे नहीं रहते। कभी वह पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुद भी जान दे देते हैं तो कभी फरार हो जाते हैं या आत्मसमर्पण कर देते हैं। समाज को सभ्य, सुसंस्कृत तथा अनुशासित बनाने के उद्देश्य से हमारे पुरखों ने विवाह संस्था की संकल्पना की। मगर जैसे-जैसे मानव विकास कर रहा है, विवाह संस्थाएं कमजोर होने लगी हैं। 

भारत ही नहीं दुनिया भर में घरेलू कलह आम बात हो गई है। सोमवार 30 मई की रात महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले की महाड़ तहसील के खारावली गांव में एक महिला ने अपने छह बच्चों को कुएं में फेंक दिया। मां को ममता की मूरत माना जाता है लेकिन वह इतनी क्रूर क्यों हो गई। इस घटना ने यह सवाल पैदा कर दिया है कि परिवार संस्था के कमजोर होने के लिए कौन से कारण जिम्मेदार हैं।

घरेलू हिंसा के अधिकांश मामलों में यह देखा गया है कि महिलाएं ही आत्मघाती कदम उठाती हैं। कई बार वे आत्महत्या कर लेती हैं, कभी अकेले तो कभी बच्चों के साथ। कुछ मामलों में क्रूरतम रूप में सामने आ जाती हैं। रायगढ़ जिले की घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि ससुर द्वारा पीट देने के कारण महिला ने इतना जघन्य कदम उठाया। 

आरोपी महिला एक दिन में इतनी कठोर नहीं हो गई होगी। उसके साथ लंबे समय से अत्याचार हो रहा होगा तथा उसका पति खामोश रहकर सब देख रहा होगा या वह भी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा होगा। रायगढ़ की घटना अपने आप में कोई पहली घटना नहीं है जो दरकते पारिवारिक रिश्तों और विवाह की कहानी बयां करती हो। जबलपुर में शादी के सिर्फ छह माह बाद एक व्यक्ति ने बहू और पत्नी पर जानलेवा हमला कर खुदकुशी कर ली। महाराष्ट्र के अहमदनगर में कुछ साल पूर्व पत्नी की हत्या के बाद एक व्यक्ति ने खुद की जान ले ली। 

बिहार के कटिहार में पति ने पत्नी और दो बेटियों को जिंदा जलाकर हत्या कर दी। पति-पत्नी विवाह संस्था को चलाने वाले पहिए हैं। उनके बीच बेहतर तालमेल एवं स्नेह की अपेक्षा की जाती है। परिवार में पति-पत्नी के बीच छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं लेकिन उनका हिंसक एवं आत्मघाती होना चिंता का विषय है। समय के साथ-साथ समाज भी बदला है, वैचारिक बदलाव भी हुए हैं, उम्मीदें तथा अपेक्षाएं भी बदली हैं। जब उम्मीदों तथा विचारों में तालमेल नहीं बैठता तो विवाद शुरू हो जाते हैं। 

आर्थिक तंगी, व्यसन भी ऐसे विवादों को जन्मे देते हैं। समय बदलता है तो सब कुछ बदलता है। ऐसे में पति-पत्नी और घर के अन्य सदस्यों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। तनाव खत्म करने का रास्ता ढूंढ़ने के बदले पति-पत्नी कलह में उलझ जाते हैं। तनाव इतना बढ़ जाता है कि रायगढ़, जबलपुर और कटिहार जैसी लोमहर्षक घटनाएं होने लगती हैं। समाज तो बदल रहा है, महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी कर रही हैं लेकिन घर, कार्यालय तथा समाज का नजरिया उनके प्रति नहीं बदला है। 

महिलाओं की ऊंची उड़ान को इस नजरिये से नहीं देखा जाता कि वे परिवार का सहारा बन रही हैं, उसका नाम रोशन कर रही हैं बल्कि यह सोचा जाता है कि वे घर के पुरुषों को नीचा दिखा रही हैं। यह हीन भावना भी घरेलू विवादों को जन्म देती हैं जिनकी परिणति बेहद दुखद रहती है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विवाह तथा परिवार संस्था को मजबूत करना होगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर सामंजस्य पैदा करना होगा। इसकी शुरुआत घर से होनी चाहिए। परिवार द्वारा बच्चों को दिए जाने वाले संस्कारों की विवाह संस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका है और हमेशा रहेगी।

टॅग्स :रिलेशनशिपवेडिंगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े