लाइव न्यूज़ :

BLOG: बेजोड़ नेता थे वाजपेयी जी

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: August 18, 2018 11:10 IST

अटलजी के निधन पर मैं क्या लिखूं, कैसे लिखूं ? अटलजी से मेरा 50-55 साल का संबंध रहा है। वे जब भी इंदौर आते, हमारे घर उनका भोजन पहले से तय होता।

Open in App

अटलजी के निधन पर मैं क्या लिखूं, कैसे लिखूं ? अटलजी से मेरा 50-55 साल का संबंध रहा है। वे जब भी इंदौर आते, हमारे घर उनका भोजन पहले से तय होता। मेरे पिताजी और अटलजी, दोनों ही जनसंघ के प्रारंभिक कार्यकर्ता थे। मैं 1965 में पीएच।डी। करने के लिए दिल्ली आ गया और तब से अब तक अटलजी से आत्मीय घनिष्ठता ज्यों की त्यों बनी रही।

वे मेरी शादी (1970) में देश के अन्य नेताओं के साथ बड़े सम्माननीय बाराती रहे। विदेश मंत्नी के तौर पर अटलजी ने मुङो राजदूत पद लेने को कहा, इंदौर से कई बार मुङो लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया लेकिन मैंने, अब से 61 साल पहले जब मुङो पहली बार जेल हुई थी, संकल्प कर लिया था कि मैं किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होऊंगा। 

आज मुङो अटलजी से संबंधित सैकड़ों संस्मरण याद आ रहे हैं। उन पर कभी और लिखूंगा। लेकिन आज तो मैं यही कहना चाहूंगा कि अटलजी देश के चार बड़े प्रधानमंत्रियों में गिने जाएंगे- नेहरूजी, इंदिराजी, नरसिंहरावजी और अटलजी। अटलजी ने परमाणु-विस्फोट कर भारतीय संप्रभुता का विश्वनाद किया। उन्होंने विरोधी नेता के रूप में देश के जितने करोड़ों लोगों को अपने रोचक भाषणों से संबोधित किया, देश के किसी अन्य नेता ने नहीं किया।

वे सच्चे हिंदुत्ववादी थे। वे संकीर्ण और सांप्रदायिक बिल्कुल नहीं थे। उन्होंने भाजपा के अध्यक्ष के नाते 1980 में ‘गांधीवादी समाजवाद’ का नारा दिया था।  उन्होंने कारगिल का युद्ध जमकर लड़ा लेकिन पाकिस्तान से संबंध-सुधारने की भरपूर कोशिश की। उनके निधन पर पड़ोसी देशों ने जैसा शोक-व्यक्त किया है, शायद किसी भी प्रधानमंत्नी के लिए नहीं किया है। वे भारत के अनुपम नेता थे।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुशासन दिवस पर पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, 232 करोड़ रूपए खर्च कर 65 एकड़ में बनाया गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल

भारतमध्यप्रदेश: अटल जी की 100वीं जन्म जयंती पर शून्य से शतक कार्यक्रम 21 को, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

भारतउपराष्ट्रपति चुनावः खाली मतपत्रों में है संदेश?, खाली दिखने वाले वोट अर्थहीन नहीं हैं, गहरा अर्थ!

भारतआदिवासी नायक बिरसा मुंडा, सरदार वल्लभभाई पटेल और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, मोदी सरकार ने समिति गठित कीं, जानें इतिहास

भारतपूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि, प्रधानमंत्री मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा