लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: कृषि कानूनों को राज्यों के ऊपर छोड़ना ही बेहतर

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: January 25, 2021 11:56 IST

देश गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी में जुटा है. इस बीच किसानों का आंदोलन भी जारी है. सरकार ने विरोध देखते हुए कृषि कानूनों को डेढ़ साल तक टालने का भी प्रस्ताव रख दिया है. वहीं, किसान अपनी मांग पर अड़े हुए हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे सरकार कर चुकी है कृषि कानूनों को डेढ़ साल तक टालने की बात, फिर भी किसान तैयार नहींसरकार को कृषि कानूनों को लागू कराने या नहीं कराने को लेकर राज्यों को देनी चाहिए छूट23 की बजाय 50 चीजों पर, फलों और सब्जियों पर भी सरकारी मूल्य घोषित करे सरकार

किसानों के साथ हुई सरकार की पिछली बातचीत से आशा बंधी थी कि दोनों को बीच का रास्ता मिल गया है. डेढ़ साल तक इन कृषि-कानूनों के टलने का अर्थ क्या है? क्या यह नहीं कि यदि दोनों के बीच सहमति नहीं हुई तो ये कानून हमेशा के लिए टल जाएंगे. सरकार इन्हें थोप नहीं पाएगी. 

अपनी नाक बचाने का सरकार के पास इससे अच्छा उपाय क्या था? सरकार ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है. लेकिन पिछले दो-तीन माह में सरकार के असली इरादों को लेकर किसानों में इतना शक पैदा हो गया है कि वे इस प्रस्ताव को भी दूर की कौड़ी मानकर कूड़े में फेंकने को आमादा हो गए.

इस बीच किसान नेताओं, मंत्रियों और कृषि-विशेषज्ञों से मेरा संपर्क निरंतर बना हुआ है. यह बात मैं कई बार लिख चुका हूं कि सरकार राज्यों को छूट की घोषणा क्यों नहीं कर देती? कृषि राज्य का विषय है. अत: जो राज्य इन कानूनों को मानना चाहें, वे मानें, जो नहीं मानना चाहें, वे न मानें. 

पंजाब और हरियाणा के किसानों के लिए ये कानून अपने आप खत्म हो जाएंगे. उनकी मांग पूरी हो जाएगी. रही बात शेष राज्यों की तो भाजपा शासित राज्य इन्हें लागू करना चाहें तो कर दें. दो-तीन साल में ही इनकी असलियत पता चल जाएगी. 

यदि इन राज्यों के किसानों की समृद्धि बढ़ती है तो पंजाब और हरियाणा भी इनका अनुकरण बिना कहे ही करने लगेंगे और यदि भाजपा राज्यों के किसानों को नुकसान हुआ तो केंद्र सरकार इन्हें जारी नहीं रखेगी. 

एमएसपी को कानूनी रूप देने में क्या है परेशानी?

जहां तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का सवाल है, उसे कानूनी रूप नहीं दिया जा सकता है, क्योंकि उससे कम दाम पर खरीदने वाले को सजा होगी तो बेचने वाले को उससे पहले होगी. क्या असहाय-निरुपाय किसानों को आप जेल भिजवाना चाहते हैं? 

बेहतर तो यह हो कि 23 की बजाय 50 चीजों पर, फलों और सब्जियों पर भी सरकारी मूल्य घोषित हों, जैसे कि केरल की कम्युनिस्ट सरकार ने किया है. 

सरकार और किसानों की संयुक्त समिति के विचार का मुख्य विषय यह होना चाहिए कि भारत के औसत मेहनतकश किसानों को (सिर्फ बड़े जमींदारों को नहीं) संपन्न और समर्थ कैसे बनाया जाए और उनकी उपज को दुगुनी-चौगुनी करके भारत को विश्व का अन्नदाता कैसे बनाया जाए? 

यदि सरकार इस आशय की घोषणा करे तो हो सकता है कि हमारा गणतंत्र दिवस सुचारु रूप से संपन्न होगा, वरना मुझे डर है कि 26 जनवरी को अगर बात बिगड़ी तो वह बहुत दूर तलक जाएगी. 

टॅग्स :किसान आंदोलननरेंद्र मोदीपंजाबहरियाणाकेरलFarmer Agitation
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा