लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: महाराष्ट्र में कहीं तू चल मैं आया की तैयारी तो नहीं...!

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: August 14, 2023 09:45 IST

हाल ही में जब पुणे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा किया, तब भी कुछ बातें हवा में उड़ने लगी थीं। हालांकि उस दौरान मंच पर एक तरफ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे उपस्थित थे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की राजनीति में दो नेता शरद पवार और अजित पवार की मुलाकात हमेशा नई हलचल पैदा करती है।साफ है कि राकांपा प्रमुख पवार की हमेशा से लोगों को पहेली बुझाने का अवसर देने की राजनीति रही है। इस बार भी कुछ नया नहीं है।अतीत में पवार को लेकर दोनों नेताओं की बयानबाजी काफी सुनी गई है। किंतु इस बार इतिहास दरकिनार था।

महाराष्ट्र की राजनीति में दो नेता शरद पवार और अजित पवार की मुलाकात हमेशा नई हलचल पैदा करती है। चाहे उसके पीछे कारण कोई भी हो। कभी चाची प्रतिभा पवार की कुशलक्षेम जानने की बात हो या फिर अन्य कोई पारिवारिक प्रसंग, दोनों ही नेता चर्चाओं के बाजार को गर्म करते रहते हैं। अब ताजा घटनाक्रम पुणे के व्यवसायी अतुल चोरड़िया के घर पर दोनों नेताओं के मिलने का है। 

माहौल बनाने के लिए यह भी कहा जा रहा है कि यह गुप्त भेंट थी, लेकिन मीडिया से लेकर पार्टी के अध्यक्ष जयंत पाटिल तक वहीं मौजूद थे। इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अनेक नेता बैठक पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। साफ है कि राकांपा प्रमुख पवार की हमेशा से लोगों को पहेली बुझाने का अवसर देने की राजनीति रही है। इस बार भी कुछ नया नहीं है। 

हाल ही में जब पुणे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा किया, तब भी कुछ बातें हवा में उड़ने लगी थीं। हालांकि उस दौरान मंच पर एक तरफ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे उपस्थित थे। अतीत में पवार को लेकर दोनों नेताओं की बयानबाजी काफी सुनी गई है। किंतु इस बार इतिहास दरकिनार था। 

इन घटनाओं से स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राकांपा की दूरियां अधिक नहीं हैं। शरद पवार भी उसे अस्पृश्य नहीं मानते हैं। पवार ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में लगातार शामिल होते हैं और सार्वजनिक मंच से भाजपा पर टिप्पणी करने से चूकते नहीं हैं। किंतु सब कुछ संतुलित ही होता है। अब भी संभल कर कदम रखे जा रहे हैं। अभी समस्या यह है कि अजित पवार राकांपा को शिंदे सेना की तरह नहीं बनाना चाहते हैं। उन्होंने राकांपा के नेताओं को टटोल कर देख लिया है कि कोई भाजपा के साथ सरकार बनाने से नाराज नहीं है। आम तौर पर भाजपा के मुखर विरोधी छगन भुजबल, धनंजय मुंडे जैसे नेता भी शांति के साथ चल रहे हैं। ऐसे में पूरी राकांपा भी सरकार के साथ आ जाए तो नुकसान नहीं होगा। अन्यथा मत विभाजन से लोकसभा और विधानसभा चुनाव में शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना जैसा खेल बिगड़ेगा। 

इस बाबत शरद पवार नासमझ नहीं हैं, लेकिन उन्हें कोई राजनीतिक मुहूर्त नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही यदि केंद्र में सुप्रिया सुले को मंत्री पद मिलता है तो आगे की राह सुरक्षित हो सकती है। यहां तक कि लोकसभा चुनाव में ठोस समझौता कर कम से कम पहले की तरह सीटें तो बचाई जा सकेंगी। इसी बेचैनी में अजित पवार चाचा के पास बार-बार पहुंच रहे हैं। 

हालांकि अब शरद पवार राज्यव्यापी दौरे भी नहीं कर रहे, जैसा उन्होंने पहले कहा था। इसलिए कहीं न कहीं समझौते की चाचा-भतीजे दोनों को ही आवश्यकता है। दिक्कत यह है कि लोक-लाज के आगे पहले कौन झुकता है। आने वाले दिन इसी इंतजार में कटेंगे। पल-पल की खबरें देने वालों के लिए हर घड़ी चिंता में गुजरेगी।

टॅग्स :महाराष्ट्रशरद पवारअजित पवारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!