लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: जागरूकता से ही उपभोक्ता बचेंगे धोखाधड़ी से

By योगेश कुमार गोयल | Updated: March 16, 2023 14:43 IST

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस सबसे पहले 15 मार्च 1983 को मनाया गया था, जिसके बाद से यह प्रतिवर्ष उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निरंतर मनाया जा रहा है.

Open in App

उपभोक्ताओं के विभिन्न हितों और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए दुनियाभर में प्रतिवर्ष 15 मार्च को ‘विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस’ मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उनके हितों के लिए बनाए गए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियमों तथा उनके अंतर्गत आने वाले कानूनों की जानकारी देना है. 

इस दिवस को मनाए जाने की नींव सही मायनों में 15 मार्च 1962 को उसी दिन पड़ गई थी, जब अमेरिकी कांग्रेस में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने उपभोक्ता अधिकारों को लेकर शानदार भाषण दिया था. वे विश्व के पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने भाषण में पहली बार औपचारिक रूप से उपभोक्ता अधिकारों की परिभाषा को रेखांकित किया था. उनके उसी ऐतिहासिक भाषण के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 15 मार्च को ही विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया. 

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस सबसे पहले 15 मार्च 1983 को मनाया गया था, जिसके बाद से यह एक महत्वपूर्ण अवसर बन गया और तभी से प्रतिवर्ष उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निरंतर मनाया जा रहा है. वास्तव में यह दिवस उपभोक्ताओं को उनकी शक्तियों और अधिकारों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है. इस दिन उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और संगोष्ठियां आयोजित की जाती हैं, जिनका प्रमुख उद्देश्य उपभोक्ताओं को जालसाजी या धोखाधड़ी से बचाना है.

भारत में उपभोक्ता अधिकारों को मजबूती प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 20 जुलाई 2020 को ‘उपभोक्ता संरक्षण कानून-2019’ (कन्ज्युमर प्रोटेक्शन एक्ट-2019) लागू किया गया. ग्राहकों के साथ आए दिन होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए बना यह कानून साढ़े तीन दशक पुराने ‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986’ का स्थान ले चुका है.

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल है ईरान की जनता क्या चाहती है?

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वमैं घबराया नहीं था, जिंदगी को समझता हूं और आजकल की दुनिया में कुछ भी हो सकता, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ठहरो, एक मिनट ठहरो

विश्वअमेरिका से अप्रवासी निकल जाएं तो?

भारत अधिक खबरें

भारतTelangana SSC Result 2026 OUT: 95.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण?, results.bsetelangana.org पर देखिए?

भारतChhattisgarh Board 10th, 12th Result 2026 Out: रिया साहू ने 12वीं में और संध्या नायक ने 594 अंकों के साथ कक्षा 10वीं में किया टॉप, देखिए स्कोर और मार्कशीट

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने शुभेंदु अधिकारी, प्रतिष्ठा की लड़ाई में कौन मारेगा 4 मई को बाजी?

भारतपुलिस ने उपसभापति के पति रामधनी यादव को मार गिराया, तेजस्वी ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी के गाने “मारब सिक्सर की 6 गोली छाती में, शेयर की तस्वीरें?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनावः बीजेपी 483 से 937, कांग्रेस 55 से 95 और आप 27 से 4 सीट?, देखिए 2026 बनाम 2021 आंकड़े