लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: सैन्य वर्दी में एकरूपता लाने की पहल...क्या है इसका मकसद?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2023 13:44 IST

भारतीय सेना के सच्चे लोकाचार को दर्शाते हुए एक मानक वर्दी सभी वरिष्ठ रैंक के अधिकारियों के लिए एक सामान्य पहचान सुनिश्चित करेगी. इससे सभी वरिष्ठ रैंक के अधिकारियों में एकरूपता आएगी तथा भारतीय सेना में भावनात्मक तालमेल बिठाने में भी मदद मिलेगी.

Open in App

रंजना मिश्रा

हाल ही में सेना ने एक नया फैसला लिया है, जिसमें ब्रिगेडियर रैंक और उससे ऊपर के अफसरों की यूनिफार्म के अंतर को अब आगामी एक अगस्त से खत्म कर दिया जाएगा. कर्नल और नीचे के रैंक के अधिकारियों की वर्दी में कोई बदलाव नहीं होगा. ब्रिगेडियर, मेजर जनरल, लेफ्टिनेंट जनरल और जनरल रैंक के सभी अधिकारी अब एक ही रंग के बेरेट (टोपी), रैंक के सामान्य बैज, एक सामान्य बेल्ट बकल और एक जैसे जूते पहनेंगे, उनकी नियुक्ति का तरीका और कैडर भले ही अलग-अलग रहा हो. 

ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के रैंक के अधिकारी बड़े पैमाने पर मुख्यालय में तैनात होते हैं, जहां पर सभी सेवाओं के अधिकारी एक साथ काम करते हैं. जानकारों के अनुसार, यह फैसला भारतीय सेना द्वारा रेजिमेंट की सीमाओं से परे जाकर, सेना के वरिष्ठ नेतृत्व के बीच सेवा मामलों में सामान्य पहचान और दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है. इस फैसले से भारतीय सेना की निष्पक्षता व न्यायसंगत संगठन में और अधिक मजबूती आएगी. 

भारतीय सेना के सच्चे लोकाचार को दर्शाते हुए एक मानक वर्दी सभी वरिष्ठ रैंक के अधिकारियों के लिए एक सामान्य पहचान सुनिश्चित करेगी. इससे सभी वरिष्ठ रैंक के अधिकारियों में एकरूपता आएगी तथा भारतीय सेना में भावनात्मक तालमेल बिठाने में भी मदद मिलेगी. एक जैसी यूनिफॉर्म से एक मकसद और एक सोच वाली भावना को भी बढ़ावा मिलेगा. 

उच्च रैंक के सभी अधिकारियों द्वारा वर्दी के एक ही पैटर्न का उपयोग किए जाने से उनकी वर्दी देखकर अब किसी भी रेजिमेंट या कोर की पहचान नहीं की जा सकेगी. 

टॅग्स :भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”