लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: चीतों की मौत के लिए आखिर कौन है जिम्मेदार?

By प्रमोद भार्गव | Updated: May 31, 2023 12:08 IST

प्रत्येक चीता के गले में कॉलर आईडी है और चीते बाड़ों में कैमरों की निगरानी में हैं, फिर भी चूक के कई मामले सामने आ चुके हैं. कहा जा सकता है कि ईमानदारी से निगरानी की ही नहीं जा रही है.

Open in App

अफ्रीकी देशों से लाकर कूनो अभ्यारण्य में बसाए गए चीतों की लगातार हो रही मौतों से उनकी निगरानी, स्वास्थ्य और मौत के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है, यह सवाल खड़ा होता जा रहा है. जिस तरह से चीते अकाल मौत का शिकार हो रहे हैं, उससे लगता है, उच्च वनाधिकारियों का ज्ञान चीतों के प्राकृतिक व्यवहार से लगभग अछूता है. इसलिए एक-एक कर तीन वयस्क और तीन शावकों की मौत चार माह के भीतर हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी चीता परियोजना के लिए यह बड़ा झटका है. विडंबना ही है कि इन चीतों की वास्तविक मौत के कारण भी पता नहीं चले हैं.

23 मई को जिस चीता शावक की मौत हुई थी, उसे जन्म से ही कमजोर बताया जा रहा था. मां का दूध भी वह कम पी रहा था. बावजूद उसके इलाज के ठोस प्रयास नहीं हुए. इलाज भी तब शुरू हुआ जब निढाल होकर वह गिर गया और निगरानी दल ने चिकित्सकों को जानकारी दी. हैरानी है कि इन चीतों की निगरानी के लिए भारतीय विशेषज्ञों के साथ दो नामीबिया के और चार दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञ कूनो में डेरा डाले हुए हैं. क्या इनकी जिम्मेदारी नहीं थी कि वे इस बीमार शावक द्वारा दूध नहीं पीने के कारण को जानते और उपचार करते. 

शावकों की मौतों पर पर्दा डालने के लिए बताया जा रहा है कि चीता शावकों की मृत्यु दर बिल्ली प्रजाति के प्राणियों में सबसे ज्यादा है. इसलिए इन मौतों को अनहोनी नहीं माना जाना चाहिए.  

नौ मई को मादा चीता दक्षा की मौत से यह स्पष्ट है कि वन्य प्राणी विशेषज्ञों को व्यावहारिक ज्ञान नहीं है. दक्षा से जोड़ा बनाने के लिए एक साथ दो नर चीते छोड़ दिए गए. जो एक बड़ी भूल थी. बिल्ली प्रजाति के नर प्राणियों में मादा से संबंध बनाने को लेकर संघर्ष और मौत आम बात है. बावजूद इनकी निगरानी नहीं की गई. इसी का परिणाम रहा कि इस जानलेवा हमले की खबर प्रबंधन को तब लगी, जब दक्षा को बचाने के प्रयास असंभव हो गए. 

आश्चर्य इस बात पर भी है कि प्रत्येक चीता के गले में कॉलर आईडी है और चीते बाड़ों में कैमरों की निगरानी में हैं, फिर भी यह चूक हुई तो कहा जा सकता है कि ईमानदारी से निगरानी की ही नहीं जा रही है. 25 अप्रैल को उदय नाम के चीते की मृत्यु हुई. इस मौत को हृदयाघात बताया गया. लेकिन शव विच्छेदन के बाद मौत का कारण संक्रमण निकला. 

उदय की खस्ता हालत का भी तब पता चला जब वह निढाल होकर एक ही जगह पड़ा रहा. 27 मार्च को 20 चीतों में से कूनो में सबसे पहले मादा साशा की मौत की खबर आई थी. इसकी मौत का कारण गुर्दा में संक्रमण बताया गया. यह गंभीर बीमारी नामीबिया से ही थी. आखिर बीमार चीता लाने की क्या मजबूरी थी, वन प्रबंधन इस प्रश्न पर मौत के बाद से ही चुप्पी साधे हुए है, क्यों ? 

टॅग्स :Madhya PradeshWildlife Conservation Department
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा