लाइव न्यूज़ :

चुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 11, 2026 07:21 IST

मगर यह देखने में आया है कि सोशल मीडिया के जमाने में आरोप-प्रत्यारोप इतने निचले स्तर पर चला जाता है कि एक-दूसरे के प्रति भयंकर खुन्नस जन्म ले लेती है.

Open in App

बहुत अच्छी खबर है कि असम, पुडुचेरी और केरल में मतदाताओं ने बंपर वोटिंग की है. पिछले सारे रिकॉर्ड टूटे हैं. इसका मतलब है कि लोगों ने वोटिंग की महत्ता को समझा है और ज्यादातर लोग मतदान के लिए घर से बाहर निकले हैं. इसके लिए चुनाव आयोग के साथ ही सभी राजनीतिक दलों को भी बधाई दी जानी चाहिए क्योंकि व्यवस्थागत दृष्टि से यदि चुनाव आयोग की भूमिका होती है तो लोगों को जागृत करने में राजनीतिक दलों की भूमिका ही सबसे महत्वपूर्ण होती है. लोग अपनी पसंद के दल को वोट देने पहुंचते हैं.

यदि सभी दलों से नाराज हैं तो वोट के माध्यम से इसका भी इजहार करते हैं जिसे हम नोटा कहते हैं, यानी मत किसी को भी नहीं! बहरहाल, ज्यादा वोटिंग की इस खुशी के बीच एक कसक यह रह गई कि असम में चुनावी हिंसा में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए. एक पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीन तोड़ने वाले सात लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. निश्चित रूप से पहले की तुलना में देश में चुनावी हिंसा कम हुई है.  

इसका बड़ा कारण तो यही है कि पहले जब मतपत्र से वोटिंग होती थी तो दबंग प्रत्याशियों के समर्थक अपनी मनमर्जी चलाने की कोशिश करते थे और विरोधी पक्ष भी यदि मजबूत रहा तो फिर भीषण हिंसा होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होता. मगर यह देखने में आया है कि सोशल मीडिया के जमाने में आरोप-प्रत्यारोप इतने निचले स्तर पर चला जाता है कि एक-दूसरे के प्रति भयंकर खुन्नस जन्म ले लेती है.

इसका असर समर्थकों के स्तर पर ज्यादा हो जाता है और फिर मारपीट की घटनाएं सामने आती हैं. असम के चुनाव में जिस तरह भाषायी गरिमा को नष्ट किया गया है, वह निश्चय ही चिंता का विषय है. एक-दूसरे के खिलाफ राजनीतिक दलों के नेताओं ने इतने घटिया तरीके से आरोप लगाए हैं और दबंगईपूर्ण भाषा का इस्तेमाल किया है कि नेताओं के समर्थक भी उबाल खा रहे हैं.

यह साफ दिख रहा है कि चुनाव के परिणाम चाहे जो भी हों, आने वाले समय में सामाजिक विघटन का दंश असम को झेलना पड़ेगा. अभी जो हिंसा हुई है, वह केवल तात्कालिक नहीं है बल्कि इसका असर लंबे समय तक दिखेगा. लोकतंत्र के लिए यह ठीक नहीं है. सभी राजनीतिक दलों को मिल-बैठ कर सोचना चाहिए कि चुनावी हिंसा से मुक्ति कैसे पाएं?

टॅग्स :चुनाव आयोगभारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत