लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: सूचना आयोग के कब भरे जाएंगे रिक्त पद ?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 8, 2023 11:15 IST

सीआईसी में मुख्य सूचना आयुक्त सहित सूचना आयुक्तों के पद खाली रहने के बावजूद सरकार की उदासीनता नई नहीं है।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों से केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) तथा राज्य सूचना आयोग (एसआईसी) में रिक्त पदों को भरने के लिए शीघ्र कदम उठाने को कहा है।

चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड की अध्यक्षता वाली तीन जजों की सुप्रीम कोर्ट पीठ ने केंद्र को तीन हफ्ते के अंदर राज्यों से यह आंकड़ा एकत्र करने का निर्देश दिया है कि सीआईसी और एसआईसी में कितने पद कितने समय से रिक्त हैं तथा कुल क्षमता कितनी है. पीठ ने केंद्र से यह विवरण भी प्रस्तुत करने कहा है कि 31 मार्च, 2024 तक कितने पद खाली होंगे और लंबित मामलों की संख्या कितनी हो जा सकती है।

सुप्रीम कोर्ट पीठ ने कड़े शब्दों में केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देश देते हुए कहा- ‘‘इसके पहले कि केंद्रीय सूचना आयोग और राज्य सूचना आयोग बिल्कुल ‘निष्क्रिय’ हो जाएं तथा जनता का सूचना अधिकार (आरटीआई) ‘डेड लेटर’ बन जाए, रिक्त पदों को भरने के लिए कदम उठाएं।’’ सुप्रीम कोर्ट इस संबंध में अगली सुनवाई की तारीख तीन हफ्ते के बाद तय करेगी।

सीआईसी (केंद्रीय सूचना आयोग) और एसआईसी (राज्य सूचना आयोग) में खाली पड़े पदों पर नियुक्तियों के प्रति केंद्र और राज्य सरकारों के उदासीन रवैये के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान भारत के प्रधान न्यायाधीश सहित तीन न्यायाधीशों की पीठ ने यह आदेश जारी किया। याचिका सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज, रिटायर कमांडर लोकेश बतरा और अमृता जौहरी ने लगाई थी, जिनकी ओर से सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए।

सीआईसी में मुख्य सूचना आयुक्त सहित सूचना आयुक्तों के पद खाली रहने के बावजूद सरकार की उदासीनता नई नहीं है। यह मामला कई बार सुप्रीम कोर्ट में गया है और शीर्ष कोर्ट की फटकार के बावजूद केंद्र सरकार टालमटोल करती रही। काफी जद्दोजहद और सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के जवाब में कैफियत देने के बाद नियुक्ति की गई।

एक ओर सुप्रीम कोर्ट के कुछ महत्वपूर्ण जनहित फैसलों से सीआईसी पर बोझ बढ़ता जा रहा है, दूसरी ओर केंद्र सरकार सीआईसी को लचर बना रही है। 

टॅग्स :Information Commissionनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos