लाइव न्यूज़ :

Weather Update Mausam Imd: वायनाड हो या राजस्थान..., आए दिन आती आसमानी आफत के कारण अनेक

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: August 12, 2024 05:17 IST

Weather Update Mausam Imd: वायुमंडलीय नदी की औसत लंबाई लगभग 2000 किलोमीटर और चौड़ाई 500 किलोमीटर तक होती है.

Open in App
ठळक मुद्देWeather Update Mausam Imd: किसी जगह पर अचानक बहुत कम समय में मूसलाधार बारिश हो जाती है.Weather Update Mausam Imd: वायुमंडलीय नदियां और बड़ी, चौड़ी तथा अधिक तीव्र होती जा रही हैं.Weather Update Mausam Imd: गहराई तीन किलोमीटर तक हो सकती है. किंतु ये और लंबी और चौड़ी हो रही हैं.

Weather Update Mausam Imd: केरल का वायनाड हो या राजस्थान के अनेक जिलों में भारी बरसात के बाद अचानक आई बाढ़ या फिर दिल्ली-मुंबई में भारी वर्षा की बात हो, अब मौसम के साथ आफत कभी भी आ सकती है. यह बात ठंडे प्रदेशों में अचानक भयंकर बर्फबारी के रूप में भी सामने आ रही है. स्पष्ट है कि इससे समूचा जनजीवन ध्वस्त हो जाता है. अनेक क्षेत्रों को दोबारा बसाने की नौबत आ रही है. किंतु इसके कारणों के समाधान की तह तक पहुंचा नहीं जा रहा है. मौसम विशेषज्ञ इसे वायुमंडलीय नदियों की भारत में बढ़ती तीव्रता का परिणाम मान रहे हैं, जो सामान्यत: दिखाई नहीं देता है, लेकिन अत्यधिक वर्षा और बाढ़ में योगदान देता है. वायुमंडलीय नदियाें को उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में गर्म होते महासागरों द्वारा पोषित जल वाष्प की ध्रुव-बद्ध धारा कहा जाता है.

जब वे उत्तर की ओर जाती हैं तो वे तेज हवाओं से प्रेरित होती हैं और अपने रास्ते में आने वाले क्षेत्रों में भारी वर्षा लाती हैं. भारत में भी वर्ष 1985 से वर्ष 2020 के दौरान इसका असर देखा गया है. इस दौरान देश में 70 प्रतिशत बाढ़ वायुमंडलीय नदियों के कारण आई थी. मौसम के जानकारों के अनुसार पिछले पांच वर्ष में जुलाई में भारी बरसात और अत्यधिक वर्षा वाले स्थानों की संख्या पूरे देश में दोगुनी से अधिक हो गई है, जो वर्ष 2023 में क्रमशः 1,113 और 205 तक जा पहुंची है. अब मानसून की बारिश अनियमित हो चली है.

लंबे समय तक सूखा रहने के बाद किसी जगह पर अचानक बहुत कम समय में मूसलाधार बारिश हो जाती है. वैज्ञानिकों का कहना है कि अब तो वायुमंडलीय नदियां और बड़ी, चौड़ी तथा अधिक तीव्र होती जा रही हैं, जिससे पूरी दुनिया में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है. देश के मौसम विज्ञानियों के अनुसार हिंद महासागर गर्म होने से वायुमंडलीय नदियां बन रही हैं, जो जून और सितंबर के बीच होने वाली मानसून की बारिश पर असर डाल रही हैं. बताया जाता है कि एक वायुमंडलीय नदी की औसत लंबाई लगभग 2000 किलोमीटर और चौड़ाई 500 किलोमीटर तक होती है.

इसकी गहराई तीन किलोमीटर तक हो सकती है. किंतु ये और लंबी और चौड़ी हो रही हैं. कुछ की लंबाई 5,000 किलोमीटर से अधिक हो सकती है. साफ है कि हमने अपने आस-पास के पर्यावरण को इतना अधिक बिगाड़ दिया है कि मौसमी परिस्थितियां नियंत्रण के बाहर होती जा रही हैं. जमीन के भीतर पानी जाने के रास्ते बंद हो रहे हैं और पानी का वाष्पीकरण अधिक हो रहा है.

ऐसे में अधिक बरसात को तो कहीं-कहीं संभाला जा सकता है, लेकिन वायनाड जैसे हालात का समाधान नहीं मिल पा रहा है. इसलिए आवश्यक यह है कि विकास के नाम पर विनाश को आमंत्रण नहीं दिया जाए. प्रकृति विकास का भार जितना उठा सकती है, उतना ही उसके सिर पर लादा जाए. वर्ना जब वह अपना बोझ इंसानों के ऊपर फेंकेगी तो उसकी चपेट में आने वाले दोबारा नहीं उठ पाएंगे. 

टॅग्स :केरलमौसमबाढ़भारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीमुंबईमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो